रेवांचल टाइम्स:- सिवनी/अखिल भारती किसान सभा सिवनी के जिला संयोजक कामरेड डीडी वासनिक एवं किसान संघर्ष समिति के राजेश पटेल ने प्रेस को अवगत कराया कि 2 दिन पहले सिवनी से किसानों के एक जत्थे का दिल्ली बॉर्डर पर जाना हुआ जो सिवनी जिले का दिल्ली के आंदोलन को समर्थन देगा सिवनी में किसानों का आंदोलन 35 दिनों से लगातार चल रहा है तथा दिल्ली में 53 दिनों से टिकरी बॉर्डर शाहजहांपुर बॉर्डर चिल्ला बॉर्डर रेवाड़ी बॉर्डर सिंधु बॉर्डर टिकरी बॉर्डर अर्थात दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों पर पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र मध्य प्रदेश बिहार केरल आदि प्रदेशों से किसान एमएसपी को कानूनी दर्जा देने के लिए एवं तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए आंदोलनरत किसानों को समर्थन देने के लिए सिवनी मध्य प्रदेश से भी कामरेड राहुल कुमार और एडवोकेट अहमद सईद कुरैशी के नेतृत्व में किसानों का एक जत्था दिल्ली पहुंच चुका है पहले यह जत्था गाजीपुर पहुंचकर केरल के किसानों के साथ आंदोलनरत किसानों को कंबल बांटने में मदद किया और आज सिंधु बॉर्डर पर जाकर प्रदर्शन करते हुए कंबल बांटने का काम किया दिल्ली में आंदोलनरत किसानों का हौसला बहुत बुलंद है आंदोलनरत किसानों ने महिलाएं बुजुर्ग छात्र नौजवान सभी प्रकार के किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं जगह जगह सभाएं हो रही हैं लंगर चल रहे हैं और एक दूसरे की जरूरत को पूरा करने में एक दूसरे को सहयोग दे रहे हैं
संयुक्त किसान संघर्ष समिति सिवनी के डॉक्टर बी सी यूके डी एन सिंह विभा कुमारी हुकुमचंद सनोडिया पीआर इनवाती विनोद सभा डिंडे ओम प्रकाश बोर्डे यीशु प्रकाश रघुवीर सनोदिया श्रीकांत मिश्रा संजू डेहरिया लक्ष्मी वासनिक आरती भालेकर अली एमआर खान राजेश पटेल रंजीत बघेल बीएल कुमरे केएल भलावी आदि ने दिल्ली में गए सभी किसान साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है और दिल्ली में जब तक आंदोलन चलता रहेगा तब तक सिवनी में भी आंदोलन चलते रहने का संकल्प लिया है इसी के साथ 18 तारीख को महिला किसानों के बीच में किसान दिवस तथा 23 तारीख को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन एवं 26 जनवरी को डॉ आंबेडकर चौक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया जावेगा जिसमें ट्रैक्टर रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है जिसमें किसानों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निवेदन किया गया है।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment