रेवांचल टाईम्स :- धार्मिक नगरी मंडला के जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम-खड़देवरा आश्रम में योगी रामेश्वरम नाथ एवं बाबा परसराम के नेतृत्व में एवम आयोजक संस्था राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद जिला कार्यकारिणी मंडला इकाई के सभी पदाधिकारी गण के सामूहिक प्रयास से विगत दिवस शुरू हुए अखंड रामायण पाठ, धर्म, पूजन आदि कार्यक्रम के अंतर्गत आज दोपहर कन्या भोजन के आयोजन के साथ मंडला जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पधारे संत महात्माओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सफल रूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहे योगी रामेश्वरम जीने बताया- इस कार्यक्रम का उद्देश्य मंडला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपना समाज को योगदान दे रहे सभी संत महात्मा को एक मंच में लाकर उनकी समस्याओं को समाधान किए जाने एवम हमारे सनातन धर्म की विचारधारा, हमारी परंपराएं, हमारे संस्कार को आज की पीढ़ी को समझाइश देने के साथ-साथ जिले में विभिन्न अंचलों में स्थापित जीर्ण-शीर्ण धार्मिक स्थलों को सुधार कर नियमित रूप से पूजन-अर्चन हो एवं धार्मिक संपत्ति का रखरखाव नियमित हो परिक्रमावासी रुक सकें सर्व सुविधा मिले। इस विचारधारा से आयोजन किया जा रहा है साथ ही यह भी प्रयास है आगामी समय में जिले में सनातन धर्म से संबंधित सभी गतिविधियों में सभी की पूर्ण सहभागिता हो क्योंकि संत ही हमारे समाज के मार्गदर्शक होते हैं । और संत की सुरक्षा भी समाज की ही जिम्मेदारी है दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
उपरोक्त आयोजन में स्थानीय ग्रामवासीगण, जनप्रतिनिधि एवं मंडला विधायक देव सिंह सैयाम की भी सहभागिता एवं उपस्थिति रही ।इसके साथ ही राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि हिंदू धर्म के जागरण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेगी जिससे लोग और युवा पीढी संत समाज की महत्ता को जाने और अपनी संस्कृति को समझे संत समागम को सफल बनाने में कार्यकारणी अध्यक्ष रंजीत कछवाहा, ओमप्रकाश शास्त्री ओमप्रकाश मिश्रा बाबा परसनाथ धमेचा,शुर्ति सागर उपाध्याय, गौवर्धन ठाकुर ,श्रीमती रश्मि मिश्रा, अर्चना मिश्रा, संध्या कंदरा, नीता सेठिया शिवरी दीदी अमीषा ठाकुर और ग्राम खड़देवरा वासीयो का सराहनीय योगदान रहा


No comments:
Post a Comment