BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किशोर किशोरियों में शरीरिक बदलाव के साथ आती है कुछ समस्याएं ग्राम लिंगामाल में साथिया सम्मेलन आयोजित, इंसेटिव किट वितरित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 5, 2021

किशोर किशोरियों में शरीरिक बदलाव के साथ आती है कुछ समस्याएं ग्राम लिंगामाल में साथिया सम्मेलन आयोजित, इंसेटिव किट वितरित


रेवांचल टाइम्स - 05 जनवरी नभाप्र. राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम कार्ड संस्था के प्रशिक्षित परामर्शदाता और प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामों में जाकर किशोर, किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान कर रहे है। कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड मंडला के ग्राम लिंगामाल में साथिया सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित किशोर किशोरी साथिया को इंसेटिव किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में काउंसलर संजना राय, हिरदेनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से मास्टर ट्रेनर दुर्गेश चंद्रोल, चित्रा धनगर और मोहनिया पटपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जतन कार्तिकेय एवं शोभना कांड्रा, एएनएम बरमन मेडम, लिंगामाल आशा कार्यकर्ता गमला मरावी, झालपानी से रामेत्रि मरावी, पौंडी माल से  जयंती चिचाम, मोहगांव माल से पहलवाती परते, मोहगांव रैयत से मनीषा नंदा, मनोट से सत्यकुमारी झरिया, सलैया से देवती सिरश्याम,  सिंगारपुर से दुर्गा मरवी, खैरी माल से अनसुईया बरकड़े एवं सहयोगनी लक्ष्मी झारिया मौजूद रही।  कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से किया गया। जिसके बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और तिलक वंदन किया गया परामर्शदाता ने दिये सवालों के जबाव परामर्शदाता संजना राय ने किशोर, किशोरियों को कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी एवं पोषण आहार के अंतर्गत तिरंगा थाली, शरीरिक बदलाव के बारे में बताया। इस दौरान उपस्थित साथिया अपने स्वास्थ्य से संबंधित और आयोजित होने वाली बैठकों में आ रही परेशानी के सवाल भी पूछे। साथिया ने कहा कि अक्सर उनके अभिभावकों के सवाल होते है कि बिग्रेड बैठक में जाने से क्या फायदा है। इनके सवालों का जवाव देते हुये परामर्शदाता ने बताया कि बिग्रेड की बैठक में आने वाले किशोर, किशोरियों को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाती है। जैसे 10 से 19 वर्ष के बीच किशोर किशोरियों में बहुत सारे शरीरिक बदलाव होते है।  जिसमें कुछ समस्या भी होती है। जिससे किशोर किशोरी अपने अभिभावक और अपने दोस्तों से साझा करने में झिझकते है। जिससे उनकी परेशानी आगे चलकर और बढ़ जाती है। इसके साथ कुछ किशोर ने स्पन दोष क्या है, इसके बारे में पूछा। आगे साथिया ने बताया कि गांव में कुछ किशोर दैनिक मजदूरी में भी जाते है, जिसके कारण बिग्रेड की बैठक में आने तैयार नहीं होते है। इस बात को लेकर परामर्शदाता संजना राय ने बहुत ही सहजता से बात करते हुये ऐसे किशोर को बिग्रेड की बैठक में आने के तरीके बताए साथिया को दिये इंसेटिव किट कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक मंडला के ग्राम लिंगामाल में साथिया के उत्साहवर्धन के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 16 ग्राम के किशोर-किशोरी साथिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित साथिया द्वारा अपने ग्राम में कार्यक्रम के अंतर्गत किये जा रहे कार्य को साझा किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथिया का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद साथिया को काउंसलन संजना राय और उपस्थित अतिथियों द्वारा इंसेटिव के रूप में एप्रेन, केप, छाता, टी शर्ट और लोबर दिया गया।  इंसेटिव पाकर साथिया के चेहरे में खुशी झलक रही थी। इन्हें कार्यक्रम के उद़देश्य और घटकों को विस्तार से बताया गया। 

मुनगे के बताए फायदे : 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साथिया को आयरन की कमी से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया। उन्होंने बताया किआयरन की कमी को कैसे दूर किया जाता और आयरन किस किस पदार्थो में पाया जाता है। जिसके सेवन करने से हमारे शरीर में आयरन की कमी न हो। उपस्थित किशोरियों को मुनगा के फायदे बताए। उन्होंने बताया कि  मुनगा जिसे सहजन भी कहते है। यह ताकतवर पोषण पूरक आहार है। मुनगा करीब 300 से अधिक रोगो में फायदेमंद है। मुनगा जड़ से लेकर फूलए पत्ती, फल्ली, तना उपयोगी होती है।



रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियॉ की खबर

No comments:

Post a Comment