BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धनोरा में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 27, 2021

धनोरा में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण....




 रेवांचल टाईम्स - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की भू माफिया विरुध अभियान को लेकर जिले के कलेक्टर के निर्देश के अनुसार जिले में  माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है वही सिवनी जिले के धनोरा में भी भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के तहत शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जे करने वालों से शासकीय भूमि मुक्त कराई गई उक्त शासकीय भूमि तहसील धनोरा अंतर्गत ग्राम धनोरा में गोशाला के पास स्तिथ शासकीय बहुमूल्य भूमि जिस पर  अतिक्रमणकर्ताओ के द्वारा अवैध रूप से प्लॉटिंग कर कब्ज़ा किया गया था ,,इस भूमि को प्रभारी तहसीलदार धनोरा अभिषेक यादव राजस्व निरीक्षक धनोरा सुखमन कुलेश  पटवारी अंजुल उईके और ग्राम पंचायत की सामूहिक टीम के द्वारा दिनांक 21/01/2021को शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया  है । यह भूमि तालाब निर्माण हेतु सुरक्षित है एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु आरक्षित है। वही राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग की सामूहिक टीम के द्वारा और अन्य शासकीय भूमि को मुक्त कराने की कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment