रेवांचल टाइम्स - भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है सारा देश इस निर्माण में हिस्सा लेते नजर आ रहा है वही नैनपुर नगर में नगर के ही 2 बच्चों के द्वारा अपनी गुल्लक को तोड़कर राम मंदिर निर्माण के लिए पैसे दिए गए तो किसी ने अपनी जमा पूंजी राम मंदिर के नाम कर दी वही आरएसएस एवम उसके सभी अनुसांगिक संगठन के द्वारा पुरे भारत में अभियान चलाकर सभी धर्म प्रेमी बंधु के घर घर जाकर रामसेवक एवम मातृशक्ति कर द्वारा सहयोग लिया जा रहा है एवम प्रभात फेरी कलस यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन भी नगर में किये जा रहे है इसी रूप रेखा पर नैनपुर में भी राम भक्तों के द्वारा नगर में रोजाना प्रभात फेरी निकाली जा रही है एवम नगर मैं सभी राम भक्तों के द्वारा रोजाना भृमण भी किया जा रहा है एवं राम भक्तों के द्वारा आमजन से अपील भी की जा रही है कि राम मंदिर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें जिले में राम मंदिर निर्माण के लिए आम जनों के द्वारा भी बहुत बढ़-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है इसी कड़ी में राम मंदिर निर्माण हेतु नगर में कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई है जिसमें अभियान कार्यकारिणी नैनपुर नगर
पालक - संत राम राठौर
अभियान प्रमुख - निशांत नामदेव
सह प्रमुख - नीरज नामदेव
सह प्रमुख - संगीता लारेश्वर
सह प्रमुख - रेखा झारिया
हिसाब किताब प्रमुख - नरेश हसानी एवं प्रचार प्रमुख - शैलू नामदेव को बनाया गया सभी नगर वासियों ने इस कार्यकारिणी के सदस्यो को बधाई प्रेषित की
रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा नैनपुर की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment