BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसान आंदोलन:समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालकर किया नए कृषि कानूनों का सिवनी जिले के किसानों ने किया जमकर विरोध - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 26, 2021

किसान आंदोलन:समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालकर किया नए कृषि कानूनों का सिवनी जिले के किसानों ने किया जमकर विरोध

 अनिश्चितकालीन धरना स्थल सिवनी  अन्नदाता किसानों की  गणतंत्र तिरंगा यात्रा निकली 





रेवांचल टाईम्स :- 2 महीने से दिल्ली की सड़कों पर तीन लाए गए कृषि कानूनों के विरोध व न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाए जाने की मांग सिवनी जिले के किसानों को अपनी उपज मक्का के न्यूनतम समर्थन मूल्य 1850 की भरपाई हेतु  आज जिले का किसान स्थानीय लुघरवाडा के कृष्णा लान से सुबह 11:00 बजे एकत्रित होकर  ट्रैक्टर रैली रैली के रूप में सिवनी की सड़कों पर अपनी ताकत दिखाएगा आंदोलनरत किसानों की ओर से मीडिया प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि यात्रा को लेकर पूरे जिले में किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला है किसान आजादी के बाद से हमेशा राजनीति का शिकार हुआ है आज जिले का किसान इकट्ठा होकर जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने का काम करेगा जनप्रतिनिधियों को समझना होगा की अब उनकी जुमलेबाजी नही चलेगी जनकल्याणकारीहितों में काम के लिए सत्ता में बैठाया है ।




अब  सिवनी सहित पूरे देश का किसान जाग चुका है आज अपने खेत खलिहानों घरों से निकलकर अपने हक अधिकार के लिए अपनी एकता दिखाकर सरकार से अपनी माँगे पूरी नही होने तक निरतंर लड़ेगा यात्रा पूरी तरह सदभवना के साथ होगी सुरक्षा में लगे हमारे पुलिस कर्मी पत्रकार साथियों के सम्मान के साथ बगैर किसी नशा पानी शांति प्रिय तरीके से एकता का परिचय देंगे ।


यात्रा का समापन धरनारत आंदोलन स्थल पर शहीद किसान आंदोलन के साथियों को श्रद्धांजलि देने के बाद होगा।

No comments:

Post a Comment