रेवांचल टाईम्स :- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त आदेश दिए अवैध उत्खनन करने वाले माफियाओ पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ,परन्तु मंडला जिले के नारायणगंज तहसील में इस आदेश का जरा भी पालन नहीं किया जा रहा है , बल्कि यहां के नेताओं और अधिकारियों की शह के चलते खनन माफिया बड़े-बड़े पहाड़ काट कर रास्ता बना रहे हैं
राजस्व तथा वन विभाग को नहीं है खबर
नारायणगंज मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर पटेहरा ग्राम में पहाड़ की खुदाई करके ना सिर्फ मुरम निकाली जा रही हैं बल्कि खनन माफिया द्वारा पहाड़ काट कर अपने मुरम वाले वाहनों को निकालने के लिये बिना शासन की अनुमति लिये रास्ता भी बना लिया गया हैं,और इसकी खबर ना ही तहसील के अधिकारियों को है ना ही वन विभाग को
नेताओ की शह में चल रहा है यह गोरख धंधा
जानकारी के मुताबिक यहा से करीब 150-200 डंपर मुरम निकाली जा चुकी हैं आश्चर्यजनक बात यह हैं की वन रेज कार्यालय के बहुत ही समीप पहाड़ में यह काम चल रहा है और अधिकारियों का यहा से रोजाना आना-जाना लगा रहता है, परन्तु किसी का ध्यान इस अवैध खनन की ओर नहीं पड़ा
लोगों में यह चर्चा है कि इस गोरख धंधे में किसी क्षैत्रीय नेता का हाथ हैं ,यही कारण है की शासन द्वारा यहा अभी तक कार्यवाही नहीं की गई और खनन माफिया बेखौफ अपना कार्य कर रहे हैं

No comments:
Post a Comment