रेवांचल टाइम्स - सिटी कोतवाली नगर निरीक्षक एम. डी नगोतीया हुऐ शूरवीर सम्मान से हुए सम्मानित जबलपुर में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा द्वारा सिटी कोतवाली निरीक्षक एम डी नागोतिया को अपने कर्तव्य परायण एवं सामाजिक कार्यों मे अच्छा काम करने के लिए शूरवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ मिश्रा ने कहा कि हमें देश के उज्जवल भविष्य के लिए अपने कर्तव्यनिष्ठ सामाजिक कार्यों में अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रहे सैनिक नागोतिया जैसे विशाल समुदाय की जरूरत है ।जिससे देश का भविष्य उज्जवल हो सके।
साथ ही रेवांचल टाईम्स परिवार की ओर से सिवनी सिटी कोतवाली नगर निरीक्षक एम डी नागोतीया को अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हैं। एवं ऐसे शूरवीर सिपाही से देश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
अखिल बन्देवार एवं विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment