रेवांचल टाइम्स - निवास प्रथम नगर आगमन पर माननीय मुकुल बासनिक जी का निवास विधानसभा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व युवा कांग्रेस,एनएसयूआई के द्वारा किया गया, बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत। स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस में एकता नजर आई,यह स्वागत जबलपुर से मंडला जाते हुए, निवास - मंडला चौराहे पर किया गया। वासनिक ने अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि मिथिला का संस्कार कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं की भीड़ सोनिया व राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रही थीइस भव्य स्वागत में निवास विधानसभा विधायक डॉ.अशोक मर्सकोले जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक बड़गैया,निवास कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा परस्ते, नगर परिषद् अध्यक्ष चैन सिंह वरकड़े,एवं नगर परिषद् उपाध्यक्ष सरिता जायसवाल, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष रॉबिन बड़गैया, जिलाध्यक्ष राहुल गांधी विचार मंच चांदखान, कांग्रेस नेता हिदेंद्र गोस्वामी विवेक साहू, नवीन दुबे,एनएसयूआई के कद्दावर नेता अनिताब कछवाहा सचिन चौकसे,फरीद खान, पार्थ पाण्डेय, बर्मन,मोहित साहू,एवं समस्त कांग्रेस,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सभी पदाधिकारी मौजूद रहें।



No comments:
Post a Comment