रेवांचल टाईम्स :- रोजाना बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन निरंतर बढ़ रही महंगाई को लेकर नगरपालिका प्रांगण के सामने नैनपुर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार 1 दिन से धरना एवं उपवास का आयोजन किया वही इस मंच के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष कमल जायसवाल ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आज हम यहां धरने प्रदर्शन पर बैठे है और जब तक महंगाई में कमी नहीं है जाती हम कांग्रेसी अपना धरना और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे वहीं बताया गया कि पहले गैस सिलेंडर का रेट और रेट में कितना अंतर आ गया है लोगों को उज्जवल योजना के अंतर्गत सिलेंडर तो दे दिए गए हैं लेकिन सिलेंडर भी नहीं भर पा रहे क्योंकि सिलेंडर के रेट आसमान छू रहे है वही मंच के माध्यम से बताया गया कि देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है और सरकार बेरोजगार लोगों के ऊपर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है केवल सरकार के द्वारा झूठी बातें की जा रही है वही सोसायटी अध्यक्ष सरजू तिवारी ने कहा कि जिस जगह में हम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वह काग्रेस की जमीन है और नगरपालिका अनावश्यक रूप से हमारी जमीन पर वाहन खड़े करती है यदि अब नगरपालिका हमारी कांग्रेस जमीन पर वाहन खड़ा करेगी तो हम वाहनों पर टैक्स लगाएंगे क्योंकि यह हमारी कांग्रेस कमेटी की जमीन है साथ ही किसानों का कानून अगर वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस कमेटी लगातार उग्र आंदोलन करेगी डीजल और पेट्रोल के भाव भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं कांग्रेस के समय में और अभी बीजेपी समय में अंतर अलग ही समझ में आता है वहीं कांग्रेस पार्टी के द्वारा पेट्रोल-डीजल बिजली बिल किसानों को उचित रेट नहीं दिया जाना नगरपालिका नैनपुर द्वारा निर्माण कार्यों में अनियमताओ एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ नैनपुर में 100 बिस्तर अस्पताल के निर्माण पूर्ण होने के बाद चालू ना होना नैनपुर किसानों कर्जा माफी आदि मुद्दों के खिलाफ ये धरना रखा गया है नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंटू दादा ने मीडिया को बताया कि नगरपालिका इस समय भ्रष्टाचार का गढ़ बन गई है यहां पर बिना कमीशन का कोई काम नहीं होता वही नगरपालिका जो लोग अपना काम करवाने आते उन्हें कई कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं जो कि गलत है नगर पालिका के द्वारा नगर में जो काम करवाए जा रहे हैं वह पूर्णता गुणवत्ताहीन कार्य है जिस पर कोई भी ध्यान नहीं देता क्योंकि किसी को कोई मतलब नहीं है वहीं कांग्रेस के धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश स्तर में किया जा रहा है और यह धरना लगातार जारी रहेगा जब तक सरकार की आंखें नहीं खुलती
ये रहे मौजूद - इस आयोजन में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंटू दादा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कमल जयस्वाल सरजू तिवारी रामविलास झरिया राजू वैष्णव शिवम गुप्ता धर्मेश तिवारी रूपलाल सोनी आदि सभी कांग्रेस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे

No comments:
Post a Comment