रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में आबकारी विभाग और जिला प्रशासन ने शराब माफियाओं को मौन सहमति दे दी है जिस्से मंडला नगर में ढाबों से लेकर पान दुकान किराना दुकान होटल और अंडे की से लेकर गली गली तक देशी विदेशी शराब का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने अब गांव-गांव एवं नगर के अधिकतर वार्ड में अपनी अवैध दुकानें खुलवा दी है। यहां पर शराब अब बेरोक टोक बिक रही है। जिसका नतीजा यह निकल रहा है कि लोग जमकर नशा कर रहे हैं, जिससे कई परिवार टूट रहे हैं तो वहीं वाहन दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है।
वही भाजपा सरकार ने दिनांक को नर्मदा नदी को पवित्र नदी घोषित करते हुए अमरकंटक से लेकर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश जहाँ जहाँ से मॉ नर्मदा गुज़री है वही मॉ नर्मदा नदी के दोनों तटों के पाँच किलोमीटर तक देशी विदेशी शराब को पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए पूर्ब में संचालित दुकानों को बंद कर दिया गया पर शराब माफ़िया और जिला प्रशासन ने सरकार के इस आदेश का ना कभी भी पालन किया और न ही आज तक शराब की बिक्री बन्द हुई है जिस तरह से मंडला नगर नर्मदा नदी के तटों में अबैध शराब बिक रही है जिस्से जिले में बैठे जिम्मेदार लोगों का जरूर फायदा हो रहा है
मॉ नर्मदा नदी के तटों से नगर के पाँच किलोमीटर के अंदर अबैध शराब बिक्रय में आखिर किन किन की है सहभागिता नगर में अबैध तरीके से विचौलियों के माध्यम से सरकार द्वारा दिए गए लाइसेंसी दुकानो से बोलोरो, मारुति बैन,कार से नगर में पहुँचाई जा रही है देशी विदेशी अबैध शराब वही नगर में शराब सिंडिकेट ग्रुप, नैनपुर ग्रुप, बम्हनी ग्रुप के द्वारा पहुँचा कर कुचियो के माध्यम से जगह जगह पहुँचा कर बिकवाई जा रही है।
वही जिले में लगातार अनेक वर्षों से पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक का स्थानांतरण न होना भी शराब माफियाओं के साथ साठ गांठ को हवा दे रहा है जहाँ एक तरफ नगर में धड़ल्ले से प्रतिबंध देशी विदेशी शराब बिक रही है और आबकारी विभाग केवल अपनी काग़ज़ी कार्यवाही के लिए केवल गरीबों के यहाँ से कच्ची शराब को पकड़ कर कागजी खानापूर्ति की जा रही है वही दूसरी तरफ बड़े अबैध शराब माफियाओं को अभयदान दिया जा रहा है।
जगह-जगह खुली शराब की दुकानों मे धडल्ले से बिक रही शराब को देखकर भी आबकारी विभाग शराब ठेकेदारों के सामने लाचार नजर आ राह है।
इनका कहना
जिले में अबैध बिक रही देशी विदेशी शराब महिष्मती नगरी में जो पहले से शराब पूर्णत प्रतिबंध है जो शराब बिक रही है इससे जिले की युवा पीढ़ी बिगड़ रही है और जबाबदार लोगो को इस विषय को अपने संज्ञान में लेना चाहिए। वही जिले में गली गली बिक रही अबैध शराब पर प्रतिबंधित होना चाहिये।हमने भी समय समय पर इसके खिलाफ आवाज़ उठाई है
भीष्म द्विवेदी
जिला अध्यक्ष भाजपा मंडला
जिले में बिक रही देशी विदेशी शराब में पूर्णतः प्रतिबंध होना चाहिए जो अनैतिक कार्य चल रहा है वो गलत है मंडला पवित्र नगरी में शराब की बिक्री बिल्कुल प्रतिबंधित होनी चाहिये और इस जिले में रोजगार के अवसर कम है और बेरोजगार लोग नशे की लत में लगे रहे तो मंडला का भविष्य निश्चित रूप से गर्त में जाऐगा। हमारी हमेशा से प्रशासन से माँग रही है कि नगर में चल रही अबैध गतिविधियों में अंकुश लगना चाहिए।ज़िम्मेदार लोगों को भी इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए
एडवोकेट राकेश तिवारी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंडला


No comments:
Post a Comment