रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अंतर्गत आने वाली तीन विधानसभा में दो विधानसभा में कांग्रेस ने अपना दबदबा बनाये हुए है वही एक विधानसभा सभा मंडला जिसमें भाजपा ने अपनी सत्ता जमाये हुए है वही देश मे और प्रदेश में भाजपा का शासन चल रहा जिसमे अब जिले में चल रहे शासन के विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रमों को लेकर शासन ने नियम बनाये हुए हैं। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के लिए प्रोटोकॉल भी निर्धारित है, जिसका राजपत्र में प्रकाशन है लेकिन मण्डला जिले में प्रशासन नियम प्रक्रिया व प्रोटोकॉल का पालन बिल्कुल भी नहीं कर रहा है जिससे राजनीतिक दलों के बीच तनावपूर्ण स्तिथियाँ बन रही हैं। बुधवार को बिछिया मुख्यालय में ऐसी ही स्तिथि निर्मित हुई जब नगरपरिषद के भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा का नाम न होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया और ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ता प्रशासन की व्यवस्था के विरोध में एकत्रित हो गए और कार्यालय, के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन व नगरपरिषद प्रशासन के कृत्य का विरोध किया।
सत्ता के इशारे पर बना दी गलत परंपरा
वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने मुखर होते हुए कहा कि इस तरह का कृत्य को बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा और विरोध किया जायेगा।

No comments:
Post a Comment