रेवांचल टाइम्स - प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए किसानों के सत्यापन में किसानों से रुपये लेने के कारण किरनापुर एसडीएम निकिता सिंह मंडलोई ने कान्द्रीकला हल्के के पटवारी विष्णुदास गोखले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ग्राम कान्द्रीकला के किसानों से पटवारी विष्णुदास गोखले द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए रुपये की मांग की जा रही थी और किसानों से रुपये लेने के बाद ही उनका सत्यापन किया जा रहा था। अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए ने इस मामले के संज्ञान में आने में किरनापुर एसडीएम को तत्काल जांच करने के निर्देश दिये थे किरनापुर एसडीएम सुश्री निकिता सिंह मंडलोई द्वारा कराई गई जांच में पाया गया कि पटवारी द्वारा किसानों से सत्यापन के लिए रुपये लिये गये है। जांच में पाये गये तथ्यों के आधार पर पटवारी विष्णुदास गोखले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment