रेवांचल टाईम्स :- नगर पालिका के चुनाव के दौरान कई वायदे किए गए। इन वायदों के बल पर चुनाव जीतकर नगर पालिका अध्यक्ष तो बन गए, लेकिन उन वायदों को पूरा करना शायद अध्यक्ष जी भूल गए। नगर के लोग ज्यादातर चुनावी वादों को अब भी पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जिस प्रकार के वायदे घोषणा पत्र में किए गए थे उस आधार पर विकास नजर नहीं आ रहा।
नैनपुर नगर पालिका मैं इस समय बीजेपी की सरकार है और नगर मैं बीजेपी के युवा अध्यक्ष भी है जिन्होंने अपने घोषणापत्र में युवाओं के रोजगार को लेकर काफी बातें चिन्हित की थी और अपने भाषणों के जरिए जनता के समक्ष पहुंचाई थी।जिसमें युवाओं को स्वयं के शहर में ही रोजगार देने की बात अहम मुद्दा था अपने मेनिफेस्टो में नगर सरकार ने कहा था कि नगर में 1000 दुकानें बनवाई जाएगी जिससे युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। आज युवा सरकार के लगभग 3 साल पूर्ण हो चुके हैं,और कार्यकाल खत्म होने में लगभग 2 साल बचे हुए हैं लेकिन अभी तक 1000 दुकानों का सपना केवल सपना ही बनता दिखाई दे रहा है जिस के साकार होने की आशंका नजर नहीं आ रही।
नगर के युवा रोजगार की तलाश में शहर से बाहर के शहरों की ओर निरंतर पलायन कर रहे हैं। लेकिन नगर के प्रतिनिधि युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सोचने की बजाय स्वयं के स्वार्थ एवं भविष्य की चिंता कर रहे हैं। केवल कमीशन खोरी हमारे नगर के प्रतिनिधियों का अहम मुद्दा बना हुआ है नगर में विकास के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। रोड,नाली,स्ट्रीट लाइट निर्माण से नगर का विकास संभव नहीं है।
नगर के विकास के लिए नगर में उच्च शिक्षा,उच्च स्वास्थ्य व्यवस्था,और रोजगार की व्यवस्था से ही नगर का उज्जवल भविष्य निर्धारित होगा जो भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी आसान है।
क्योंकि देखा जाए तो नगरपालिका से लेकर केंद्र सरकार तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता पर विराजमान है।और नैनपुर नगर के जनप्रतिनिधियों की पहुंच बड़े-बड़े राजनेताओं तक एवं बड़े बड़े मंत्रियों तक है। जिनकी सहायता से नगर का विकास आसानी से संभव हो सकता है लेकिन नगर के जनप्रतिनिधि केवल इस पहुंच का उपयोग स्वयं के स्वार्थ एवं विकास के लिए करते हैं। उन्हें नगर के युवा को रोजगार देना,नगर की शिक्षा को बढ़ावा देना,एवं नगर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में कोई दिलचस्बी नहीं है।
जनता अपने बहुमूल्य मत का उपयोग केवल इसलिए करती है कि उसे अपने आसपास अपने शहर में उच्च शिक्षा उच्च स्वास्थ्य व्यवस्था एवं रोजगार के अवसर प्रदान हो जिसके लिए वह हर दल को मौका देती है।
चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो या फिर विपक्ष में बैठी हुई कांग्रेस दल हो लेकिन कोई भी दल जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ता। जिसे भी मौका मिलता है सत्ता में बैठने का वह केवल अपना स्वार्थ और अपने विकास का सोच कर मोटी रकम कमा कर बैठ जाता है। इसी तरह नैनपुर की जनता के साथ खिलवाड़ कई वर्षों से होता आ रहा है
अब देखना यह है कि जो वादे युवा सरकार ने चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में किए थे वह अपने कार्यकाल के बचे हुए दिनों में किस तरह पूरा कर पाएंगे या फिर यह वादे भी एक लॉलीपॉप या जुमले की तरह जनता के सामने नजर आएंगे।

No comments:
Post a Comment