BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उमंग जीवन कौशल शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पुरूस्कृत हुई अध्यापिका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 15, 2021

उमंग जीवन कौशल शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पुरूस्कृत हुई अध्यापिका



        शिक्षा मंत्री ने ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


रेवांचल टाइम्स:- शास.उच्च.माध्यमिक विद्यालय गंगेरुआ में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापिका उषा साहू को उमंग जीवन कौशल शिक्षा के सत्र नियमित रूप से संस्था में संचालित करने एवं उमंग ऐप पर उनकी नियमित प्रगति दर्ज करने के उत्कृष्ट कार्य के लिये शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन इंदर सिंह परमार ने वेबिनार के माध्यम  से बुधवार को ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया।

विदित हो कि अध्यापिका उषा साहू इसके लिये सिवनी जिले से चुने जाने वाली एकमात्र अध्यापिका है।

अध्यापिका के निष्ठा पूर्वक किए गए कार्य की सिवनी जिले में प्रंशसा की जा रही हैं।अध्यापिका उषा साहू ने बताया कि उमंग जीवन कौशल शिक्षा 9वी से 12वी तक पढ़ने वाले किशोर और किशोरियों के लिये है।

जिसके अंतर्गत उनमे सामाजिक,भावनात्मक, विश्लेषणात्मक कौशलों पर विकास कर उनके जीवन मे आने वाली समस्याओं एवं आवश्यकताओं की पूर्ति वे सही तरीके से कर पाए,इसकी शिक्षा प्रदान की जाती हैं।

इन जीवन कौशल शिक्षाओ का प्रभाव निश्चित रूप से बालिकाओं के प्रदर्शन पर पड़ा है।

वे अब पहले से ज्यादा आत्मविश्वास एवं निडरता से अपने विचार एवं भावनाओं को व्यक्त कर पाती है।

इन जीवन कौशलों का विकास कर छात्र अपने जीवन को पहले से ज्यादा सकारात्मक तरीके से लेने लगे हैं एवं जीवन मे आने वाली परेशानियों का डटकर मुकाबला करने में सक्षम हुए है।

सिवनी जिले में एकमात्र अध्यापिका को पुरस्कृत करने पर  शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ के सभी शाला परिवार के सदस्यों ने उषा साहू को बधाई प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment