BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कल से गणवेश सिलाई का कार्य करें प्रारंभ सीईओ जिला पंचायत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 15, 2021

कल से गणवेश सिलाई का कार्य करें प्रारंभ सीईओ जिला पंचायत


रेवांचल टाइम्स  - डिण्डौरी - 14 जनवरी 2021।  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा ने आज जनपद पंचायत अमरपुर के अलौनी एवं बिजौरी सिलाई सेंटर का निरीक्षण करते हुये सिलाई सेंटरों में कल से गणवेश सिलाई का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उक्त निर्देश जिला परियोजना प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होने सिलाई सेंटरो में आवश्यक व्यवस्थाऐं भी करने के निर्देश दिये। सिलाई सेंटरो में जो मशीने खराब है उन्हे तत्काल सुधार कराया जायें जिला परियोजना प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमति मीना परते ने बताया कि जनपद पंचायत अमरपुर में कक्षा एक से आठ तक लगभग 22000 छात्र-छात्राओं के गणवेश सिलाई का कार्य स्व- सहायता समूहों के माध्य म से किया जाना है। छात्र-छात्राओं की गणवेश सिलाई के लिये अमरपुर में 11 सिलाई सेंटर बनाये गये है जिसमें 10-15 मशीनों के माध्यम से स्व -सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गणवेश सिलाई का कार्य किया जायेंगा निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमति मीना परते एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति स्वाती बघेल उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment