रेवांचल टाइम्स - शमशाबाद विधायक राजश्रीसिंह के निर्देश पर एसडीएम प्रवीण प्रजापति के मार्गदर्शन में आज 1 जनवरी को हमारा नटेरन हरा भरा नटेरन अभियान के अंतर्गत आज जनपद सीईओ शंकर कुरेले थाना प्रभारी नितिन पटले सहित सभी ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा थाना परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की बही फलदार एवं फूलदार बृक्षारोपण किया गया बहीं ग्राम पंचायत भवन परिसर में गाजर घास की सफाई कर बृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर एसडीएम प्रवीण प्रजापति ने बताया कि हरा भरा नटेरन अभियान के अंतर्गत आज नव वर्ष पर इसका शुभारंभ किया है लगातार शासकीय कार्यालयों के आसपास एवं सार्वजनिक जगहों पर हमें नियमित साफ सफाई करना है यह सफाई का कार्य निरंतर जारी रहेगा बही बृक्षों की जिम्मेदारी भी कार्यालय प्रमुख की रहेगी बृक्षों में नियमित पानी देने के निर्देश दिए गए हैं
रेवांचल टाइम्स से हेतसिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment