रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अंतर्गत आने वाला विकासखंड मुख्यालय बीजाडांडी के भोंडी ग्राम पंचायत अंतर्गत गोंडवाना साम्राज्य कालीन निर्मित किला रमना गढ़ी में सर्व सामाजिक संगठनों के तत्वाधान में मांदी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रकृति शक्ति बड़ादेव व स्थानीय देव शक्तियों को हल्दी चावल से तिलक वंदन कर दीप प्रज्वलित करते हुए महाराजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह, महारानी दुर्गावती, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा आदि के तैल चित्र में पुष्प अर्पित कर सांस्कृतिक गीतों के साथ शुभारंभ किया गया।
वही विचार मंथन दौरान विभिन्न विचार वानों द्वारा अपने अपने विचार उपस्थित समाज के समक्ष रखा गया।
उपाध्यक्ष जनपद पंचायत एवं संरक्षक युवा समाज संगठन आजाद 55 इंजीनियर भूपेंद्र वरकडे द्वारा बताया गया यंहा लगातार चौथें वर्ष में 84 गांव के युवाओं व वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में मांदी का आयोजन किया गया स्वतंत्र भारत के काला अध्याय खरसावां हत्याकांड जिसे इतिहास के पन्नों में दफन कर दिया गया था। उसे समाज की नई पीढ़ी ने जाना।
खरसावां हत्याकांड में शहीद हुए पुरखों को व साथ ही वर्तमान केन्द्र की सरकार द्वारा लाये गए कृषि बिल उक्त काले कानून के विरोध में आन्दोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को मौन रखकर सेवांजली दी गई।
यंहा सभी उपस्थित युवाओं व वरिष्ठ जनों ने सामाजिक मजबूती के लिए अपने विचार रखे।
उपस्थित समुदाय ने विशेष रूप से एक बार फिर संकल्प लिया कि हर साल, साल दर साल हम 1 जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाएंगे न कि नए साल के रूप में पिकनिक उत्सव के रूप में और अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक नई दिशा का निर्धारण करेंगे। साथ ही बहुत से गांवों में 1 जनवरी को हरौता लेने की पुरखाओं के रीति विरुद्ध गैर पारम्परिक शुरू हुए नियम को बंद करेंगे।
वंही सँहाव की परंपरा को जीवित रखते हुए उपस्थित साथियों द्वारा लाये गए मुट्ठी मुट्ठी आंटा का गक्कड़ बनाकर सामूहिक सामाजिक भोज कर मांदी सम्पन्न किया गया।
इस दौरान उपस्थित रहे- इंजी.राजेन्द्र पट्टा, सेमू सिंह मरकाम सरपंच,धन्नी परस्ते, लक्ष्मण परते पूर्व सरपंच, महासिंह सरपंच, पी एस धुर्वे सचिव, इमरत सिंह, धीरा मरावी,दिनेश सैयाम,रेवत सिंह मरावी,राजू मरावी, धनती मार्को,वन्दना मरावी,अर्मिता मरावी, करिश्मा पट्टा, सेवाराम पन्द्रों,राजकुमार धुर्वे,संजय मरकाम,जयप्रकाश तेकाम, विनोद वाडीवा, जनकसिंह मरावी, राजेश मरावी, बुधराम उद्दे,श्यामलाल मरावी, अर्जुन मसराम, अमरसिंह कुशराम, हुब्बीलाल आर्मो, तीरथसिंह,जगदीश परस्ते,वीरेन्द्र मार्को सहित क्षेत्रीय जन रहे


No comments:
Post a Comment