BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिला शिक्षक ने प्राचार्य पर लगाए मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप कार्यवाही न होने पर कर सकती आंदोलन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 22, 2021

महिला शिक्षक ने प्राचार्य पर लगाए मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप कार्यवाही न होने पर कर सकती आंदोलन

 




रेवांचल टाईम्स :- प्राचार्य मुनु कर रहा अतिथि महिला शिक्षक को मानसिक प्रताड़ित हायर सेकंडरी स्कूल मुनु के प्राचार्य विनय कुमार पटैल पर आरोप लगाते हुए अतिथि शिक्षका भाग्यश्री पटैल ने मीडिया को बताया है कि उसे अतिथि शिक्षक के काम पर बुलाये जाने पंद्रह दिनों से आनाकानी की जा रही है। जिससे एक महिला अतिथि शिक्षक मानसिक रूप से अत्यंत परेशान हो चुकी है। वैसे भी सालों से बेरोजगारी की मार झेलते आ रही अतिथि शिक्षक को कोई भी रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। भाग्यश्री ने बताया है,कि वर्ग दो अंग्रेजी विषय के लिए पिछले पैनल में मेरा दूसरा स्थान था इसके बावजूद मुझे इस वर्ष अध्यापन के लिए आमंत्रित नही किया गया अध्यापन कार्य मेरे द्वारा भी किया है। जिनको आमंत्रित किया गया है उनका विषय अंग्रेजी नही है इसके  बावजूद प्रचार्य द्वारा उसकी नियुक्ति की गई है विषय के विरूद्ध अपने चहेते करीबी अतिथि शिक्षक की नियुक्ति की गई है इसके इस सत्र में बुलाये नहीं जाने से बहुत ज्यादा तंग आ चुकी हूं और मेरे घर की आर्थिक स्तिथि भी अब धीरे धीरे खराब हो रही है। अब तक पंद्रह दिन गुजर गये हैं।अब इंतजार नहीं कर सकती। इस आशय की जानकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मंडला को दिए जाने पर उनके द्वारा प्राचार्य को सुझाव भेजे एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। हप्तों गुजर जाने पर भी कार्यवाही शून्य है।

        समाचार के माध्यम से अंतिम निवेदन किया गया है कि यदि प्राचार्य ने अब भी आमंत्रण नहीं दिया तो मजबूरन अन्य रास्ता अपनाते हुए सहायक आयुक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदशर्न करना पड़ेगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी सहायक आयुक्त मंडला की होगी।

No comments:

Post a Comment