BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दो सख्शियत को सम्मानित कर मंच हुआ गौरान्वित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 27, 2021

दो सख्शियत को सम्मानित कर मंच हुआ गौरान्वित

           



  नैनपुर थाना में अनूठा आयोजन सामाजिक जीवन में वो मंच बहुत कम

 रेवांचल टाइम्स - कहते है गौरान्वित होते है जो खुद आयोजक की भूमिका निभाते है आज ऐसे ही एक मंच कम समय में नैनपुर थाना देखने को मिला जहाँ दो शख्सियत को समानांतर रुप से समन्वय के साथ सम्मान किया गया और खुद आयोजक भी प्रफुलित नजर आये।समाज मे अगर पुलिस न हो तो सभ्य समाज जल उठे और अशांति का वातावरण छा जाये आज़ादी पर्व पर आज जिला मुख्यालय मण्डला में सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी के रूप में श्री आर एम दुबे नैनपुर को सम्मानित जिला कलेक्टर हर्षिका जी,जिला पुलिस कप्तान यशपाल राजपूत जी ने सम्मानित किया आप को मिले इस सम्मान से नैनपुर नगर भी गौरान्वित हुआ आज आप को मिले सम्मान और कोरोना योद्धाओं के रुप में अनुभाग नैनपुर की पुलिस प्रभारी सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी जी सहित पूरे थाना का सम्मान किया गया।रंग बिरंगे पटाखे की आसमानी गूंज,के साथ बाजो के सुरमय संगीत का तालमेल सब को थाना नैनपुर की तरफ आकर्षित कर रहा था की थाने में हो क्या रहा है।जिले में कोरोना काल मे जितने भी चेक पोस्ट बने उन में सबसे बेहतर सेवाये नैनपुर के चेक पोस्ट ने दी लगभग 34000 मजदूर इस चेक पोस्ट से कोरोना काल मे निकले सिवनी से मज़दूर पैदल आये जिन के पैरों में छाले पड़ गए पर इस चेक पोस्ट से वो चपल्ल पहन कर ओर भर पेट भोजन कर गाड़ी से भेजे गये   पांच बार तात्कालीन कलेक्टर श्री जटिया और पुलिस कप्तान श्री दीपक जी आए इस चेक पोस्ट और तारीफ कर के ही गये।बेहतर समन्वयक की भूमिकाओं में एस डी ओ पी नैनपुर सुश्री आकांक्षा जी,और टी आई आर एम दुबे जी रहे जिनको को सम्मानित किया गया 24 घण्टे की अथक मेहनत से इस चेक पोस्ट में कभी कोई घटना  का कलंक नही लगा नही तो हर चेक पोस्ट में कोई न कोई घटना घटी ही है  कर्तव्य पथ की अग्नि परीक्षा में विपरीत परिस्थितियों में सफल हुए और पारिवारिक हालातो से जूझते कोरोना काल मे मानसिक दंश को भी उन वक्ताओ ने सार्वजनिक किया जो उनसे जुड़े हुए है की कर्तव्यों की बेला और समय की मार और सामने आये पारिवारिक हालात में  कैसे फर्ज निभाये जाते है।बताते हुए वक्ताओ के गले रुंध गये तो जिस ने इस हलातो को झेल कर अपने जन्म दाता को खोया उन पर क्या बीती होंगी।आज सम्मान उसी सेवा भाव का था क्यो की सम्मान एक दिन में नही मिलता समाज मे ये वो सेवा होती है जो समर्पण कर्तव्य की बेला पथ पर काटो में चल के मिलती है सभी वक्ताओं ने अपनी बात रखी पत्रकारों ने एस डी ओ पी सु श्री आकांक्षा जी को रेखांकित करते हुए कहा की सामाजिक जीवन मे कभी कभी कर्तव्य और पारिवारिक हालात में मानसिक दंश झेलना पड़ता है  पर समन्वय बना कर समाज मे सेवा देना अतुलनीय काम है।थाना प्रभारी आर एम दुबे जी के बेहतरीन पुलिस व्यवस्था जिस में समाज को जनता को पुलिस से जोड़ कर तालमेल में शांति व्यवस्था पर प्रकाश डाला गया।अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी सुश्री आकांक्षा जी आर एम दुबे जी ने भी अपने विचार साझा किये नगर के गणमान्य नागरिकों पत्रकारो स्टाफ के बीच कम समय का भव्य आयोजन नगर में चर्चा का विषय रहा आयोजक की भूमिका में समाज सेवी ॐ चौरसिया और विकास खण्डेलवाल रहे। आज कोरोना काल मे शासन के निर्देश और कलेक्टर हर्षिका जी,पुलिस कप्तान यशपाल राजपूत जी मार्गदर्शन में सेवा के पथ पर जो सफल रहे उनको समर्पित रहा।आभार प्रदर्शन के साथ इन पंक्तियों को इन कोरोना योद्धाओं को समर्पित की गई हर शख्स को नही मालूम सख्शियत आपकी,आसमा हो आप,और सिर झुकाये बैठे हो

No comments:

Post a Comment