रेवांचल टाइम्स -मध्य प्रतेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जी के निर्देशन पर डीजल / पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि एवं दैनिक जीवन उपयोगी अन्य साधनों पर भी महंगाई की मार को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई के ग्राम पंचायत घोंटा में देश एवं प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेकेंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया ।महंगाई की मार से हर गरीब मजदूर किसान और मध्यमवर्गीय परिवार अत्यधिक परेशान और विवश है ।डीजल 'पेट्रोल की मूल्यवृद्धि से जीवन उपयोगी सभी साधन एवं संसाधन अत्यधिक महंगे हो गए हैं मुद्रा का भारी अवमूल्यन हो रहा है ऐसी स्थिति में हर गरीब . मजदूर मध्यम वर्गीय परिवार और किसान पहले से ही बेरोजगारी की मार झेल रहे है 'उनका जीवन बहुत संकट में है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रानू हरद हा युवक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खान शाहरुख सरफराज खान मुकेश मानिकपुरी सरपंच सुशील कुजुर लखन बघेल ,जितेंद्र धुर्वे लक्ष्मण मसराम मुख्तार खान देवेंद्र मरावी, झुक लाल धुर्वे रमेश मरकाम रमेश धुर्वे रामलाल धुर्वे आदि सभी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे
रेवांचल टाइम्स से मंदन चक्रवर्ती मबई की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment