रेवांचल टाइम्स - केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का आगमन कल दिनांक 06-01-2020 को अंजनिया क्षेत्र में हो रहा है। मीडिया प्रभारी पुनीत पटेल ने बताया कि कुलस्ते सायं 03:00 बजे बिछिया से चलकर अंजनिया पहुंचेंगे तत्पश्चात समीपस्थ ग्राम पंचायत अहमदपुर एवं डुडका में निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत अहमदपुर में होगा उक्त कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मराबी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, पूर्व विधायक शिवराज शाह शिवा भैया, पंडित सिंह धुर्वे एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज पटैल उपस्थित रहेंगे।इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा करेंगे।
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियॉ की खबर

No comments:
Post a Comment