BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लापरवाह रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 15, 2021

लापरवाह रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधि



रेवांचल टाईम्स :- यात्री सुविधाएं बढ़ाने का दावा करने वाला रेल प्रशासन वीआईपी यात्रियों को स्पेशल ट्रीटमेंट देकर आम यात्रियों की परेशानियां बढ़ा रहा है। यही कारण है कि पैसेंजर गाडिय़ां रेलवे नहीं भगवान के भरोसे हो गई हैं। यह कहना पैसेंजर गाडिय़ों  के पुनः प्रारंभ होने की रास्ता देख रहे यात्रियों का है।  


छोटे स्टेशनों का सफर करने वालों के लिए ट्रेन से अच्छा कोई दूसरा साधन नहीं है, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों का इंतजार अब यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार पैसेंजर ट्रेनों को पुनः प्रारंभ  करके यात्रियों की परेशानी खत्म कर सकते हैं। लेकिन ऐसी कोई भी स्थिति बनती हुई दिखाई नहीं दे रही और लगातार जिले की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लगभग 5 साल से ट्रेन बंद रही है उसके बाद जब नैनपुर नगर में ब्रॉड गेज का  आगमन हुआ तो यह कोरोना की भेंट चढ़ गई,और अब जब देश ने इस संक्रमण का इलाज ढूंढ निकाला है तो फिर पैसेंजर ट्रेनों  को प्रारंभ करने में ना जाने क्या दिक्कतें सरकार को हो रही है।


जबकि देखा जाए तो संपूर्ण देश में बसों का पुनः आवागमन प्रारंभ हो चुका है और जिस में कोरोना की गाइडलाइंस की रोजाना धज्जियां उड़ाई जाती है लेकिन फिर भी सरकार ने बसों के आवागमन में किसी प्रकार की रोक ना लगाते हुए पुनः प्रारंभ कर दिया है इन बसों में क्षमता के विरुद्ध यात्रियों को ठसा ठस भरा जाता है और किराया भी काफी अधिक वसूला जाता है।जिससे जनमानस को निरंतर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन रेल प्रशासन और राजनेताओं को इसकी कोई भी सुध नहीं है किसी भी अधिकारी या राजनेता ने जनमानस की परेशानियों का हल निकालने का प्रयास नहीं किया है।जनमानस की निरंतर मांग है कि पैसेंजर यात्री ट्रेनों को पुनः प्रारंभ किया जाए लेकिन रेल प्रशासन मध्यप्रदेश सरकार या फिर केंद्र सरकार के कानों में जूं रेंगती हुई दिखाई नहीं देती। 


जबलपुर गोंदिया वाया नैनपुर रूट में एक यात्री ट्रेन का आवागमन शुरू किया गया है लेकिन उस ट्रेन का आगमन सप्ताह में 1 दिन ही होता है और वह ट्रेन सुपरफास्ट गया से चेन्नई के लिए चलाई गई है जिसमें कम दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए कोई जगह नहीं है।


इस कारणवश इस ट्रेन का चालू होना भी केवल जनता के लिए लॉलीपॉप ही है रेलवे विभाग और राज्य एवं केंद्र सरकार जनता की भावनाओं के साथ केवल खिलवाड़ कर रही है  संपूर्ण देश में कोरोना संक्रमण की वैक्सीन आ चुकी है जिससे अब पूर्णता कोरोना को खत्म किया जा सकता है।तो अब किस बात का इंतजार है यात्री ट्रेनों के प्रारंभ होने में इसका जवाब ना तो मंडला जिले के प्रतिनिधियों के पास है ना ही रेलवे के आला अधिकारियों के पास ना जाने इस सवाल का जवाब जनता को कब मिलेगा।

No comments:

Post a Comment