BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जगह जगह धसने लगे पेवर रामभरोसे चल रहा निर्माण बना पार्किग स्थल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 30, 2021

जगह जगह धसने लगे पेवर रामभरोसे चल रहा निर्माण बना पार्किग स्थल





रेवांचल टाईम्स :- आमनागरिकों को सड़क किनारे पैदल चलने के लिए नैनपुर नगर पालिका के द्वारा नगर के मंडला सिवनी मुख्य मार्ग के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाकर फुट वे का कार्य कराएं जा रहे निर्माण कार्य रामभरोसे चल रहा है वही ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ताविहीन घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में चल रहे निर्माणाधीन कार्य के चलते ही एक और पेवर ब्लॉक जगह-जगह से धंसने लगे जो ठेकेदार के घटिया निर्माण की पोल 1 सप्ताह में ही उजागर होने लगी औऱ जिम्मेदार लोग कुंभकरणी नीद में सो रहे है शासन के पैसों का किस तरह से बंदरबांट किया जाता है ये कोई नैनपुर की नगर पालिका परिषद से सीखें । 


पेवर ब्लॉक से बने फुट वे में पैदल चलने में नहीं हो रहा उपयोग,बना पार्किंग स्थल

 

नगर पालिका के द्वारा सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक लगा कर आम नागरिकों को पैदल चलने के लिए बना रहे फुट वे जिसका उद्देश्य पैदल चलना परंतु आम नागरिक पैदल चलने से हो रहे वंचित उसकी जगह दुकानदारों के ग्राहक दो पहिया चार पहिया वाहनों को खड़े कर

पार्किंग जैसा कर रहे उपयोग।


सड़क से 6 इंच ऊपर फुट वे का होना था निर्माण


पेवर ब्लॉक के चल रहे निर्माण को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं शुमार है। आखिर पेवर ब्लॉक को सड़क से 6 इंच ऊपर बनाए जाना था। जिससे वाहन भी खड़े नहीं हो पाते और पैदल चलने वाले आम नागरिकों को सुरक्षा, सुविधा के साथ दुर्घटनाओं से निजात मिलती। परंतु वर्तमान में पेवर ब्लॉक के निर्माण से पैदल चलने का उद्देश्य पूर्ण होता नहीं नजर आ रहा।

 

पेवर ब्लॉक लगाने का उद्देश पूछ रही है जनता


जब आम नागरिक पैदल नहीं चल पाएंगे तो पेवर ब्लॉक लगाने का उद्देश्य क्या। जो अभी से जगह-जगह धंसने लगे और नगर पालिका ने सड़क के किनारे व्यापारियों को पार्किंग की दी सुविधा।

No comments:

Post a Comment