रेवांचल टाइम्स - राज्य शासन द्वारा बर्डफ्लू को लेकर जारी अलर्ट के परिपालन में कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा शुक्रवार 8 जनवरी को संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त बैठक में सभी डीएफओ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सभी अधिकारियों को कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा बर्डफ्लू को लेकर सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने पेंच नेशनल पार्क के अधिकारियों को सतत रूप से नेशनल पार्क का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रवासी या अन्य पक्षियों के मृत पाए जाने पर तत्काल इसकी सूचना जिला व विकासखण्डस्तर पर बनाए गए बर्डफ्लू प्रकोष्ठ को तत्काल देने के निर्देश दिए। इसी तरह कार्यपालन यंत्री को बांध, छोटे-बड़े जलाशयों की भी निगरानी करते हुए मृत पक्षी दिखाई देने पर तत्काल सूचित किए जाने हेतु निर्देशित किया है। कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को सतर्कता हेतु पॉल्ट्री फॉर्म संचालकों एवं आमजनों को बर्डफ्लू की प्रति जागरूक करने हेतु गतिविधि संचालित करने हेतु निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को कहीं भी मृत पक्षी पाए जाने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मृत पक्षी के नमूने को जाँच हेतु भेजने के निर्देश दिए।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment