BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्टेडियम ग्राउंड मंडला में हुआ पतंग महोत्सव का आयोजन,बच्चो ने उड़ाई जमकर पतंग -क्रिकेट एसोशियेशन व सेव स्टेडियम ग्रुप का संयुक्त आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 16, 2021

स्टेडियम ग्राउंड मंडला में हुआ पतंग महोत्सव का आयोजन,बच्चो ने उड़ाई जमकर पतंग -क्रिकेट एसोशियेशन व सेव स्टेडियम ग्रुप का संयुक्त आयोजन




रेवांचल टाईम्स :- क्रिकेट एसोसिएशन मंडला के तत्वाधान में मकर संक्रांति के उपलक्ष में पतंग महोत्सव का आयोजन आज दिनांक 15 जनवरी को दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड मंडला में किया गया! कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं कन्या पूजन के साथ किया गया .



       जिसमे 101 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे सभी का रजिस्ट्रेशन किया गया इसके बाद प्रतिभागियों को पतंग महोत्सव में भाग लेने का अवसर प्रदान हुआ!इस पतंग महोत्सव प्रतियोगिता के अंत में 10 वर्ष से कम उम्र के 18 बच्चों को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किया गया इन सब में सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों में सबसे कम 4 वर्ष के बच्चे ने भी हिस्सा लिया!


      प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण पुरुस्कार रहे सबसे सुन्दर पतंग के लिए विजय इशरानी को चुना गया जिन्होंने बड़े आकर्षण स्वरुप में बाज की छायाचित्र में अपने हांथो से इस पतंग को बनाया,सबसे दूरी वाली पतंग के लिए आशीष सोनू पांडेय को चुना गया जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान आकाश की उचाईयों में पतंग के साथ पहुंचाया, इसके बाद सबसे ज्यादा पेंच काटने वाली पतंग के लिए ललित तिवारी को चुना गया जिन्होंने अपनी पतंग से 11 पेंच काटे. तीनो विजयी प्रतिभागियों को आयोजक समिति द्वारा ट्राफिया दी गयी सात ही समिति अध्यक्ष शैलेश दुबे द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की आगे भी इस तरह के आयोजन किये जायेंगे जिससे हमारे धर्म और संस्कृति की पहचान बरक़रार रहे ,कार्यक्रम का समापन आये हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया.

No comments:

Post a Comment