BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसानों से धान क्रय कर भुगतान नहीं करने का मामला किसानों को राईस मिलर से कराया गया 3.13 लाख रुपये का भुगतान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 16, 2021

किसानों से धान क्रय कर भुगतान नहीं करने का मामला किसानों को राईस मिलर से कराया गया 3.13 लाख रुपये का भुगतान

 


  रेवांचल टाइम्स :-  लांजी तहसील के ग्राम घोटी के राईस मिलर द्वारा किसानों से धान क्रय करने के बाद भी उनका भुगतान नहीं किया गया था। इस पर किसानों द्वारा की गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए लांजी एसडीएम  रविन्द्र परमार ने राईस मिलर के विरूद्ध कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण)अधिनियम 2020 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद आज 15 जनवरी 2021 को राईस मिलर अतुल आसटकर द्वारा ग्राम घोटी के 08 किसानों को 03 लाख 13 हजार 803 रुपये का बकाया भुगतान कर दिया गया है।


     लांजी एसडीएम रविन्द्र परमार ने बताया कि घोटी स्थित पलक राइस मिल के प्रोपराइटर श्री अतुल आसटकर को धनराज, भरत बाहे, कृष्णा पांचे, कोमेश्वर बाहे, जितेन्द्र दांदरे, लवकुश बाहे और युवराज दांदरे द्वारा अपनी धान मई-जून 2020 माह में विक्रय की गई थी। जिसका उन्होंने शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन माह नवंबर 2020 तक किसानों का भुगतान नही किया गया था। इस संबंध में किसानों ने पुलिस अधीक्षक बालाघाट को शिकायत की थी ।


     एसडीएम लांजी परमार के संज्ञान में आने पर इस प्रकरण की जांच की गई और कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण)अधिनियम 2020 की धारा 8 के तहत राईस मिलर के विरूद्ध पंजीबद्ध दर्ज किया गया था। एसडीएम  परमार ने बताया कि उक्त अधिनियम की धारा 8 के तहत सुलह बोर्ड गठन किया गया था। सुलह बोर्ड के गठन के बाद राईस मिलर द्वारा आज 15 जनवरी 2021 को किसान कृष्णा पांचे को 62 हजार रुपये, कोमेश्वर बाहे को 66 हजार 433 रुपये, धनराज को 40 हजार रुपये, सुरेश बाहे को 25 हजार 500 रुपये, लवकुश बाहे को 17 ह Iजार रुपये, भरत बाहे को 43 हजार 800 रुपये, जितेन्द्र दांदरे को 36 हजार 500 रुपये एवं युवराज दांदरे को 22 हजार 520 रुपये का भुगतान कर दिया गया है।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment