BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर पालिका एवं पुलिस की लापरवाही से हो रही दुर्घटना आज भी हुई बाइक सवार और बोलेरो में टक्कर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 23, 2021

नगर पालिका एवं पुलिस की लापरवाही से हो रही दुर्घटना आज भी हुई बाइक सवार और बोलेरो में टक्कर





रेवांचल टाइम्स नैनपुर- सिवनी मंडला हाईवे के बीच स्थित नैनपुर नगर में बांसुरी वादन चौक मार्ग पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, इसके चलते लोग चोटिल होकर अस्पताल पहुंच रहे है। इसका मुख्य कारण है यह मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है और इस हाईवे से नगर के दो मुख्य मार्ग जुड़ते हैं। एक मार्ग है  जीआरसी ग्राउंड से बग्गा मेडिकल पहुंच मार्ग, दूसरा मार्ग है राधा कृष्ण मंदिर से प्रेम होटल  तक पहुंच मार्ग, जिसमें अधिक संख्या में वाहनों का आगमन होता है और एक तरफ है सिवनी मंडला हाईवे मार्ग जिसमें अधिक संख्या में चार पहिया से लेकर  16 पहिया वाहनों का आगमन प्रतिदिन होता है और इन चारों मार्ग का एक मुख्य चौराहा है जिसमें चारों तरफ से वाहन गुजरते हैं और प्रतिदिन इस बीच चौराहे में अधिकतर वाहनों का आमना सामना होता है जिससे कभी-कभी आपस में वाहनों की  टक्कर भी हो जाती है जिससे अधिक बार बड़ा हादसा भी हो जाता।




ऐसा ही एक हादसा आज हमें नगर में देखने को मिला नगर के  एक मुख्य मार्ग जेआरसी ग्राउंड से बग्गा मेडिकल सड़क से एक बाइक सवार मंडला रोड की ओर से आ रही बोलेरो जोकि बिजली विभाग की बताई जा रही है और  वह स्वयं इस गाड़ी में सवार थे  अचानक  इस बोलेरो और बाइक सवार की टक्कर हुई और बाइक सवार गाड़ी से उचट कर गिर गया जिससे बाएं पैर पर चोट आई और गाड़ी चकनाचूर हो गई गौरतलब है कि किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और बाइक सवार की जान बच गई।


यदि इन चौराहों पर चारों तरफ ब्रेकर की व्यवस्था की जाए तो निश्चित ही वाहनों की गति में कमी आएगी और बड़े हादसे होने से रोका जा सकेगा। वैसे तो नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के अधिक मार्गों में स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं लेकिन जिस चौराहे पर अधिक आवश्यक है वहां पर किसी भी प्रकार का स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है जिसकी वजह से रोजाना हादसों की आशंका बनी रहती है जीआरसी ग्राउंड  बग्गा मेडिकल रोड पर ऑटो चालक सवारियों के चक्कर में खड़े होते है जिनके लिए नगर पालिका द्वारा अभी तक ऑटो स्टैंड की व्यवस्था नहीं की गई है वह मजबूरन इस जगह पर खड़े होकर सवारिया ढोते हैं। जिस वजह से इस रोड पर अधिक  संख्या में लोगों का जमावड़ा नजर आता है और वाहन चालकों को आने जाने में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस ओर से आ रहे वाहन चालकों को यह दिखाई नहीं देता की मंडला सिवनी की ओर से कौन से वाहन आ रहे हैं और अधिका बार हादसे की आशंका बन जाती है। नगर के बस स्टैंड से बालाघाट और सिवनी की ओर जाने वाली बसें रोजाना सवारी भरने के चक्कर में  मुख्य चौराहे पर खड़ी होती हैं  जिसकी वजह से कई बार नजर नहीं आता कि दूसरी सड़क से कौन सा वाहन आ रहा है और  जिसकी वजह से काफी बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। 


यह प्रशासन की लापरवाही है जो इन बसों को यहां खड़े होने की  छूट देता है जबकि यात्री बसों के लिए बस स्टैंड बनाया गया है  जहां पर यात्री पहुंचकर बसों में सवार हो सकते हैं लेकिन रोजाना बस स्टैंड से निकलने के बाद भी नगर के मुख्य मार्गों पर रुक कर  सवारियां भरी जाती है जिससे कुछ समय के लिए नगर का ट्राफिक अव्यवस्थित हो जाता है इस पर भी प्रशासन को रोक लगानी चाहिए लेकिन नगर का प्रशासन मोन बैठा हुआ है 

नगर की जनता की यही मांग है कि इन सभी मुख्य मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं तो तेज रफ्तार वाहनों की गति में कमी आएगी और बड़ी दुर्घटना होने में रोक लगेगी।


हर रोज नगर के मुख्य मार्गो से कम से कम एक हजार से ज्यादा युवक ग्रामीण अंचलों से यहां अपने काम के लिए आते है। लेकिन सप्ताह के चार दिनों में यहां सड़क दुर्घटनाएं सुबह से शाम के मध्य तक होने की आशंका बनी रहती है। एक तो यहां पर यातायात विभाग का प्वाइंट नहीं है। वहीं दूसरी और इस मार्ग पर स्पीडब्रेकर भी नहीं बने हुए है।


मुख्य मार्ग से गुजर रहे वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण नहीं है। इस मार्ग पर वाहन चालक तेजगति से वाहनों का संचालन कर सामने आ रहे वाहनों में टक्कर मार देते है। इतना ही नहीं टाइम कवर करने के चक्कर में बस वाहन वाले बस स्टैंड में समय पर पहुंचने के लिए तेज गति से मुख्य मार्ग पर वाहन चलाते हैं जिससे कई बार बड़े हादसे होने की आशंका बनी रहती है। कभी-कभार तो गलत साईड से वाहन निकलकर दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने से नहीं चूकते है।

नगर के जनमानस की मांग है कि मुख्य मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं ताकि बड़े हादसे होने से रोक लगाई जाए।

No comments:

Post a Comment