BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मिलावट खोरी के खिलाफ खाध सुरक्षा प्रशासन पुलिस विभाग और राजस्व विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 20, 2021

मिलावट खोरी के खिलाफ खाध सुरक्षा प्रशासन पुलिस विभाग और राजस्व विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही


रेवांचल टाइम्स :- मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर  बालाघाट के निर्देशन पर खाध सुरक्षा प्रशासन बालाघाट पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही लांजी एवं किरनापुरक्षेत्र में कि गई जिसके अंतर्गत लांजी  स्थित डाइनिंग डिलाइट फ़ैमिली रेस्टोरेंट कशिश डिनर एवम् बावर्ची बिरयानी सेंटर पर छापा मार कार्यवाही करते हुए अत्यंत अस्वच्छ स्थितियों में खाद्य पदार्थ का निर्माण एवं विक्रय करते पाए जाने पर तीनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई एवम् 5 घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर जप्त किए गए। किरनापुर स्थित बीकानेरी स्वीट्स से जांच हेतु पनीर एवम् मावा बर्फी के नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। समस्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार डोंगरे वाजिद मोहिब शरद चन्द्र साहू, नायब तहसीलदार सारिका परस्ते एवम् थाना लांजी का पुलिस अमला मौजूद रहा।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment