रेवांचल टाइम्स :- जनपद पंचायत लांजी के अंतर्गत ग्राम मोहझरी मे युवा एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें लांजी क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोर समिति द्वारा सभा को संबोधित करते हुए बताया कि भारत देश में किसान नहीं होते तो देश एवं प्रदेश में रहने वाले लोगों की हालत गंभीर हो जायेगी अगर किसान फसल उत्पादन करना बंद कर दे तो लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल में पड़ जाएगा किंतु सरकार द्वारा किसानों के हित में किसान कानून बिल पास ना कराते हुए पूँजी पतियों को फायदा दिलाने के नाम पर यह बिल लाया गया है जिसके कारण किसानों की हालात दिनों दिन बत से बत्तर होते जा रहै हैं सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक किशोर समरीते किसान बिल कानून जो देश के प्रधानमंत्री द्वारा एवं भारत सरकार द्वारा लाया गया है वह किसान विरोधी है किसान जितनी मेहनत करते हैं उनके हिसाब से किसानों को उपज के अनुपात में धान चना गेहूं अन्य फसलों का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है
जो भारत सरकार द्वारा 3 किसान बिल पारित किया गए हैं वह किसान के हित में नहीं जबकि किसान देश का अन्नदाता होता है अगर किसान फसल उत्पादन करना बंद कर दे तो
नागरिकों को खाने पीने की लाले पड़ जाएंगे
पूर्व विधायक किशोर समरीते के द्वारा किसानो अहित लाते गये बिल के विरोध में जगह जगह सभा लेकर किसानों के पक्ष में समर्थन दिया जा रहा है।
इस यूवा एवं किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूरे लांजी
क्या पूरे भारत देश मैं सरकार के द्वारा लाये गए किसान बिल के विरोध के बारे में उद्बोधन किया गया किसान सभा को सुनने के लिए लांजी क्षेत्र के दूर दरार गांव से पहुँचे वही किसानों का समर्थन भरपूर मिला
पूर्व विधायक किशोर समरीते ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह किसान बिल किसानो हित में नहीं है यह बिल अंबानी एवं अडानी के पक्ष में लाया गया है जो सरकार का रवैया किसानों के अनुरूप के अनुसार नहीं किया गया है इस किसान बिल को सरकार द्वारा वापस जल्द से जल्द लिया जाए
वही प्रदेश में शराब का अवैध कारोबार जोरो में चल रहा है जिसमें सत्ता पक्ष के लोगों के द्वारा शराब ठेकेदार से मिलीभगत कर पार्टनरशिप बनाया गया है जो लांझी क्षेत्र नहीं अपितु पूरे बालाघाट जिले में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment