रेवांचल टाइम्स - जनपद पंचायत नैनपुर मैं पदस्थ मुख्य काय॔ पालन अधिकारी के जैन के द्वारा जारी विज्ञप्ति मैं बताया गया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों मैं पंचायत राज संचालनालय भोपाल का ज्ञापन पत्र क्रमांक 14905 दिनांक 31/12/2020 संदर्भनुसार राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत अनुसूचित क्षैत्र हेतु विशेष मद अंतर्गत पाॅचवी अनुसूचित क्षैत्रो मैं लागू पी ई एस ऐ जिलों/ जनपदो की सभी ग्राम पंचायतों मैं प्रति ग्राम पंचायत मैं एक ग्राम सभा मोबिलाइजर के नामांकन के लिए निर्धारित प्रक्रिया का संचालन किया जाना है ।
शासन से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों के सचिव/ रोजगार सहायको को निर्देशित किया गया है निर्धारित दिनांक के एक सप्ताह के भीतर सभी योग्यता धारी इच्छुक अभ्यार्थी से आवेदन आमंत्रित कर ग्राम सभा की बैठक मैं मोबिलाइजर का चयन प्रक्रिया पूर्ण कर जनपद पंचायत नैनपुर कार्यालय मैं जमा किया जाये ।
आवेदन कर्ता की योग्यता एवं अन्य सभी मापदंड संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना पटल एवं सचिव / रोजगार सहायक से प्राप्त कर सकते हैं ।आवेदक निर्धारित प्रारूप मैं परिशिष्ट ब अनुसार समस्त वांछित जानकारी/ दस्तावेज सहित आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2021 तक ग्राम पंचायत मैं कार्यालीन समय मैं जमा कर सकते हैं ।

No comments:
Post a Comment