BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्यप्रदेश में मौसम पलटा, भोपाल सहित 9 संभागों में बारिश-कोहरा, 14 से बढ़ेगी ठंड - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 10, 2021

मध्यप्रदेश में मौसम पलटा, भोपाल सहित 9 संभागों में बारिश-कोहरा, 14 से बढ़ेगी ठंड




रेवांचल टाईम्स :- मौसम विभाग के अनुसार जनवरी का सबसे ज्यादा कोहरा और बारिश हुई। कोहरे के कारण पहली बार राजधानी में रविवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 50 मीटर दृश्यता रह गई थी। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश की सबसे ज्यादा बारिश भी भोपाल में 4.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। भोपाल समेत प्रदेश के 9 संभागों में अच्छी बारिश हुई।

भोपाल के अलावा राजगढ़ और शाजापुर में दृश्यता 50 मीटर से 200 मीटर तक रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब दो दिन तक इसी तरह सुबह कोहरा रहेगा। हालांकि अब बारिश की संभावना खत्म हो गई है। रविवार दोपहर बाद बादल छटने लगेंगे, लेकिन कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। इसके बाद 14 जनवरी से फिर ठंड रहेगी।


दिन का पारा 7 डिग्री तक गिरा


बारिश के कारण प्रदेश भर में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह कई संभागों में तो सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे आ गया। भोपाल, दतिया और टीकमगढ़ में दिन का पारा 20 के आसपास रहा, जबकि देश प्रदेश में यह 21 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इधर रात का पारा सामान्य से करीब 9 डिग्री तक ऊपर चढ़ गया। रात का पारा सबसे ज्यादा सीधी में 18 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सभी संभागों में रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही रिकॉर्ड किया गया।

No comments:

Post a Comment