रेवांचल टाईम्स :- बापू की 73वीं पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है. इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निवास के द्वारा उन्हें याद कर दी श्रद्धांजलि।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है. साथ ही साथ शहीद दिवस भी है. इस मौके पर देशभर में बापू और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है. बता दें कि इस साल बापू की 73वीं पुण्यतिथि है....।
पूरा देश बापू को याद कर रहा है. 30 जनवरी 1948 को आज के ही दिन नाथूराम गोडसे ने बापू को गोलियों से छलनी कर दिया था. महात्मा गांधी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं. बापू के द्वारा कही गयी बातें आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती है. सोशल मीडिया की बात करें तो आज सुबह से ही लोगों ने गांधी जी को याद करते हुए पोस्ट करने शुरू कर दिये।
इस पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा परस्ते,कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हितेंद्र गोस्वामी,पूर्व जनपद सदस्य जीवन ठाकुर,मोहित साहू,राहुल गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष चांदखान, राज, व समस्त कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहें....।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी

No comments:
Post a Comment