BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
4 दिन भी नहीं चल पाई सामुदायिक मूत्रालय की टाइल्स - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 22, 2021

4 दिन भी नहीं चल पाई सामुदायिक मूत्रालय की टाइल्स



रेवांचल टाईम्स :- उठती दुर्गंध और गंदे सार्वजनिक शौचालयों की तस्वीर इन दिनों बदल रही है। शहर के शौचालयों को रंगाई और पुताई करके चकाचक बनाया जा रहा है। इस समय संपूर्ण देश में नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटी हुई है, जिसके चलते शहर के शौचालयों में टाइलस लगाना, रंग और रोगन के साथ खराब टोंटियों को बदलना का कार्य नगर पालिका की टीमें इन शौचालयों की तस्वीर को सुधारने में लगी हुई है, ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका अच्छे अंक बटोर सके।


इसी क्रम में  नैनपुर नगर पालिका के द्वारा 4 दीन पहले ही शहर में स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस  के सामने  पब्लिक सोचालय में टाइल्स लगाने का कार्य किया गया था। नैनपुर नगर पालिका आए दिन चर्चाओं पर बनी रहती है इनके निर्माण कार्य में गुणवत्ता की पोल खुलती नजर आ रही है। कुछ ही दिन पहले लगाई गई शौचालय की टाइल्स टूटने लगी हैं। वहीं फर्श भी उखड़ रहा है, गंदगी की भरमार है। वहीं अन्य सामुदायिक शौचालय व मूत्रालय का भी यही हाल है।


गौरतलब है कि हर बार जनवरी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो जाता था। जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर में दस्तक दे देती थी और शहर में ऑनलाइन जिओ टैगिग से मिली साइट का निरीक्षण करके फोटो अपलोड करती थी। मगर इस बार कोरोना की वजह से स्वच्छता सर्वेक्षण करने के लिए आने वाली टीम फरवरी माह में आएगी।


 नैनपुर नप ने मौका संभालते हुए शहर के शौचालयों की सूरत को बदलना शुरू कर दिया है। शहर के शौचालय में गंदगी की समस्या निरंतर बनी हुई है 


जिसके बाद नप ने उस पर भी संज्ञान लिया और शौचालय की तस्वीर बदलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन इस तरह की लापरवाही केवल नगरपालिका का और गुणवत्ता हीन कार्य नजर आता है। शौचालय में नई टाइल्स का केवल 4 दिनों में टूट जाना यह कार्य की गुणवत्ता को दर्शाता है कि किस तरह की टाइल्स का उपयोग नगर पालिका द्वारा शौचालय में किया गया इस तरह के कार्य से नगर का विकास नहीं केवल विनाश होगा।

No comments:

Post a Comment