रेवांचल टाईम्स :- डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन मण्डला के सचिव विजय बर्मन ने बताया है कि संभागीय अंतर जिला सीनियर बालिका प्रतियोगिता जबलपुर में शुरू हो रही है जिसमें संभाग के सभी जिले के चयनित बालिका क्रिकेट खिलाड़ी (सीनियर) शामिल हो रहे हैं इसी तारतम्य में मण्डला जिले की 14 सदस्यीय खिलाड़ी का चयन किया जाना है। डी सी ए के उपाध्यक्ष द्वय राजेन्द्र तिवारी,अजय मिश्रा ने बताया कि जिले की सीनियर बालिका खिलाड़ियों के पंजीयन/ चयन शुरू हो चुके है। बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों से अपील है कि वे अविलम्ब डी सी ए में अपना पंजीयन करा लेवें, विदित हो कि पंजीयत खिलाड़ी ही चयन प्रक्रिया में सम्मलित हो सकेगा। सहसचिव ज्ञानेंद्र झा ने बताया है कि संभागीय यह क्रिकेट प्रतियोगिता बालिका सीनियर वर्ग की है जिसमें 19 वर्ष से अधिक प्रतियोगी शामिल हो सकते है लेकिन भविष्य में सभी स्तर के टूर्नामेंट होंगे इसलिए सभी वर्ग के खिलाड़ी अपना पंजीयन करवा लें। डी सी ए ने अनुरोध किया है कि इच्छुक खिलाड़ी ,श्री राम वार्ड, पुत्री शाला के पास अजय मिश्रा एवं स्टेडियम में रवि साहू के पास पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयत खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की सूचना दी जावेगी। विदित हो कि संभाग के 8 जिले इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है जिसमे मण्डला टीम 23 जनवरी को जबलपुर के लिए रवाना होगी।

No comments:
Post a Comment