रेवांचल टाइम्स। राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण की 34 वीं वार्षिक बैठक आज 07 दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में देश के सभी राज्यों के जल संसाधन एवं सिंचाई विभाग के मंत्री शामिल हुए। मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन विभाग रामकिशोर “नानो’’ कावरे इस बैठक में एनआइसी बालाघाट में उपस्थित थे। बैठक में मध्य प्रदेश राज्य से जो नदियां पड़ोसी राज्यों उत्तरप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र में जा रही हैं उन पड़ोसी राज्यों से समन्वय स्थापित कर फसलों की सिंचाई के लिए अधिक से अधिक पानी के उपयोग पर चर्चा की गई। मंत्री कावरे ने बैठक में कहा कि पड़ोसी राज्यों से समन्वय बनाकर रबी फसलों के लिए पानी का आबंटन किया जायेगा। केन-बेतवा लिंक, पार्वती-कालीसिंध, कूनो इंटरलिंक में प्रदेश और देश के हित में समन्वय स्थापित करके पानी का समुचित उपयोग कर देश का विकास करेंगे।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की


No comments:
Post a Comment