BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 23, 2020

ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

 



रेवांचल टाईम्स - आज दिनांक 23 दिसम्बर को ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक शाखा मवई के द्वारा नामदेव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मवई को माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें शिक्षकों की दक्षता आकलन परीक्षा जो 27 ,28 दिसम्बर को आयोजित होना है उसे निरस्त किया जावे तथा पूर्व में 16 शिक्षकों को अनिवार्य सेवा निवृत्ति से बहाल किया जावे

      इसी तरह ब्लाक के शिक्षकों की स्थानीय समस्या को लेकर भी हरिसिंह परते बीईओ से भी चर्चा की गई। 

जिसमें  (1) ऐसे शिक्षक जिनकी सेवा 12 वर्ष पूर्ण हो गई है पर कर्मोन्नति वेतन का लाभ न मिलना।

(2)छटवे वेतनमान की द्वितीय/तृतीय किस्त की एरियर का भुगतान न होना।

(3) शत प्रतिशत शिक्षकों का एनपीएस अंतर्गत मीसिंग राशि का समायोजन न होना।

(4) वृतिकर राशि की गणना व कटौती नये नियमानुसार न करना* ।

बीईओ ने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही इन बिंदुओं पर कार्यवाही की जायेगी।

     वही शिक्षको ने ज्ञापन सौपने के दौरान मंगलसिह सिंह पंद्रे,नंदकिशोर मार्को,त्रिलोक कुशराम, इंदल वाटिया, श्यामलाल छांटा, गोविंद सिंह पंद्रे,कमलकिशोर साहू,पतिराम मसराम,अरुणा गंगवाल,तरुणा गंगवाल, लमिया तेकाम,मदन मरावी,कलीराम धुर्वे,संजीव मेश्राम, जोन्हूसिंह मरावी,रनसाय मार्को,ओमकार रजक,परसराम झारिया,शत्रुघन सोनवानी आदि शिक्षक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment