रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकास खण्ड घुघरी के ग्राम डोगरमंडला में आजीविका मिशन के समूहों के द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने फील्ड भ्रमण के दौरान मशरूम की गतिवधि करने वाले जयबड़ादेव समूह से पार्वती बैरागी से चर्चा करते हुए समूह और आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली और मासिक आमदनी के बारे में पूछा पार्वती दीदी ने बहुत ही सहजता के साथ कलेक्टर के साथ संवाद किया इस अवसर पर मेडम ने पोषण वाटिका सब्जी दुकान और होटल व्यवसाय की गतिवधियां देखी और समूहों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्सहित किया इस अवसर पर जिला अधिकारियो के अलावा विजय श्रीवास्तव सी ई ओ जनपद घुघरी तहसीलदार मनरेगा से चौहान जी बी डी भैसारे डी पीएम आजीविका मिशन सौरभ उपाध्याय डी एम आजीविका मिशन दीपक बाजपेयी बी एम नजमा बेगम ग्राम नोडल धर्मेन्द्र मिश्रा नमिता कछवाहा प्रदीप पाठक के साथ ही समूह और ग्राम संगठन के सभी सदस्य की सहभागिता रही।


No comments:
Post a Comment