BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
यात्रियों से अधिक किराया वसूले जाने का मामला परिवहन अधिकारी ने नागपुर रूट की दो बसों पर की जुर्माने की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 21, 2020

यात्रियों से अधिक किराया वसूले जाने का मामला परिवहन अधिकारी ने नागपुर रूट की दो बसों पर की जुर्माने की कार्यवाही


 रेवांचल टाइम्स - एक तरफ पूरे देश मे कोरोना के कहर से लोगो का बुरा हाल है वही बस संचालको के द्वारा मनमाने तरीके से किराया वसूलने को लेकर आज जिला परिवहन अधिकारी अनिमेश गढ़पाल ने आज 21 दिसंबर को कटंगी से नागपुर मार्ग पर चलने वाली यात्री बसों की आकस्मिक जांच की और बंस संचालकों को निर्देशित किया कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए बसों का संचालन करें। यात्रियों से नियत किराया ही लें, अधिक किराया न लें। कटंगी से नागपुर जाने वाली बसों में यात्रियो से अधिक किराया लिये जाने की शिकायत पर परिवहन अधिकारी द्वारा मोहसिन ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमएच-04-जी-9016 एवं पवन ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमएच-20- ईजी-1555 का 02-02 हजार रुपये का चालान काटा गया है। बस संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे परिवहन नियमों एवं कोविड नियमों का पालन करते हुए बसों का संचालन करें और यात्रियों से अधिक किराया न वसूलें। अन्यथा बसों के परमिट निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment