रेवांचल टाईम्स - 25 दिवसीय बाल नाट्य कार्यशाला स्थानीय अमित किड्जी स्कूल में चल रही है।
वही मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल के विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत नाट्यगंगा के सहयोग से छिंदवाड़ा में 25 दिवसीय बाल नाट्य कार्यशाला स्थानीय अमित किड्जी स्कूल में चल रही है। विगत पंद्रह दिनों से बच्चे रंगकर्म को सीखने और समझने में जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। बच्चों में कार्यशाला को लिए अभूतपूर्व उत्साह है। बच्चों के सृजन और सोच की उड़ान को नाट्यगंगा ने रंगमंच का आसमान दे दिया है। कार्यशाला निर्देशक सचिन वर्मा ने बताया कि बच्चों को मनोरंजक तरीकों से रंगकर्म से परिचित करवाया जा रहा है। अभिनय के साथ ही नृत्य, संगीत, मार्शल आर्ट्स आदि संबंधित विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था के कुलदीप वैद्य ने श्यामसुंदर यादव के सहयोग से कलाकारों को प्लास्टर ऑफ पेरिस से मास्क बनाना सिखाया। बच्चों ने एक दूसरे के चेहरे पर सुंदर मास्क बनाए। इन मास्क का प्रयोग कार्यशाला के समापन पर होने वाले नाटक में किया जाएगा। बच्चे खेल रहे हैं भूले बिसरे खेल कार्यशाला की खास बात यह है कि इसमें दानिश अली और स्वाति चौरसिया के द्वारा बच्चों को वो खेल खिलवाये जा रहे हैं जो भुलाए जा चुके हैं। इससे बच्चों को अपनी संस्कृति को समझने का अवसर मिल रहा है। स्मार्ट फोन के इस दौर में बच्चों के लिए यह सुनहरा अवसर है।प्रतिदिन होती है प्रस्तुतिसाथ ही प्रतिदिन बच्चों को किसी भी विषय पर एक प्रस्तुति तैयार करने के लिए कहा जाता है,बच्चे अपने स्तर पर इसे तैयार करते हैं और इसका मंचन करते हैं। इसमें फैजल कुरैशी, हर्ष यादव और प्रह्लाद उइके मार्गदर्शन कर रहे हैं। कार्यशाला की व्यवस्थाएं मानसी मटकर संभाल रही हैं। समापन पर होगा मंचनसंस्था के वरिष्ठ कलाकार चैतन्य आठले ने बताया कि कार्यशाला के अंत में मंचित किये जाने वाले नाटक की रिहर्सल शुरू हो गई है। यह मंचन इनरव्हील क्लब छिंदवाड़ा के सहयोग से किया जाएगा। जिसमें संगीत निकेतन मिश्रा का होगा एवं केतन सोनी, नीता वर्मा, हेमन्त नांदेकर, रोहित रूसिया, शेफाली शर्मा, सुवर्णा दीक्षित, संजय औरंगाबादकर, नीरज सैनी, अमजद खान,ओशिन धारे, वैशाली मटकर सहयोग कर रहे हैं। टीशर्ट पाकर खुश हुए बच्चे कार्यशाला के सभी प्रतिभागी बच्चों को मोहित चश्मालय से मौसम मालवी ने टीशर्ट उपहार स्वरूप दी है जिसे पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।



No comments:
Post a Comment