रेवांचल टाईम्स मंडला - मध्यप्रदेश दीनदयाल उपाध्याय अन्तयोदय राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला मंडला द्वारा दिनांक 15 -12- 2020 को सामूहिक अवकाश लेते हुए संविदा हितों के संज्ञान हेतु माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर, क्षेत्रीय विधायक को दिया गया जिसमें आजीविका मिशन के सभी कर्मचारियों का नियमितीकरण पंचायत चुनाव से पहले किए जाने हेतु निवेदन किया गया साथ ही ज्ञापन में आजीविका मिशन कर्मचारियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किए जा रहे अनावश्यक वेतन कटौती, मानसिक दबाव जैसे अन्य विषयों पर भी ध्यान केंद्रित कर शीघ्र समाधान किए जाने हेतु निवेदन किया गया कर्मचारियों ने बताया कि आजीविका मिशन में वरिष्ठ अधिकारी ,जनप्रतिनिधि भी स्वीकार करते हैं कि आजीविका सबसे प्रभावी प्रकल्प के रूप में सरकार का हिस्सा बन कर काम रहा है किंतु मध्य प्रदेश सरकार हम कर्मचारियों को केवल लुभावने आश्वासन देकर ही आश्वस्त करती आ रही है कोई ठोस रणनीति आज दिनांक तक संविदा पटल पर नहीं है इस ज्ञापन के माध्यम से सरकार को आजीविका मिशन के कर्मचारियों को शीघ्र अति शीघ्र नियमितीकरण का तोहफा देने हेतु निवेदन किया गया इस ज्ञापन प्रदर्शन में ग्रामीण आजीविका मिशन की सभी जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
Wednesday, December 16, 2020
ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment