BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेंदुआ शिकार के चार आरोपियों को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 11, 2020

तेंदुआ शिकार के चार आरोपियों को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा



रेवांचल टाइम्स - जिला मुख्यालय अंतर्गत पश्चिम करंंजिया सामान्य वन मंडल के वन ग्राम दादर गांव से लगे जंगल में क्लच वायर मै फस कर मादा तेंदुए की मौत के मामले में गुरुवार की शाम वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से फंदा लगाने में उपयोग किए गए औजार तार तार खुटी आदि भी जप्त करने में वन अमले को बड़ी सफलता हाथ लगी जानकारी के मुताबिक इन चार बदमाश आरोपियों ने जंगली सूअर के शिकार के उपयोग के लिए गाड़ी का क्लच वायर का फंदा बनाकर तैयार करके जंगल में फैलाया था जिसकी चपेट में जंगली सूअर की जगह मादा तेंदुआ फस गया और बुरी तरह घायल हो गया अनुमानित तौर पर ढाई साल का मादा तेंदुआ को सही सलामत पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया था जिसके आधार पर स्थानीय वन अमला ने तेंदुआ को सही सलामत पकड़ने के लिए बांधवगढ़ नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम को बुलाया और उनकी मदद ली गई टीम में शामिल वन प्राणी विशेषज्ञ एवं वेटरनरी डॉक्टरों के दिशा निर्देश पर रैक्यू चलाया गया लेकिन इस दौरान बुरी तरह घायल मादा तेंदुआ की मौत हो चुकी थी जिसके बाद मंगलवार की सुबह नियम अनुसार तेंदुआ का पोस्टमार्टम कर दिया गया पूरे वन अमले ने 2 से 3 दिनों तक वन में सर्चिंग करते रहे और गुरुवार की शाम सर्चिंग के दौरान कुलदीप पिता अंजन गौड़ थाम सिंह गौड़ पिता शुक्ल प्रभात पिता गेंद सिंह गौड़ और सीताराम पिता धनुआ गौड़ सभी निवासी दादर गांव को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा दोनों 2.9.50.51.52 के तहत मामला कायम कर गिरफ्तार किया गया जो कि चारों आरोपी को सुबह न्यायालय मे पेश किया जावेगा जांच के दौरान स्पष्ट किया गया कि मादा तेंदुए की मौत करंट की वजह से नहीं बल्कि क्लच वायर में फंसकर घायल होने से हुई थी .... इस मामले की पूरी जानकारी रेवांचल टाइम्स ब्यूरो द्वारा मांगी गई तो वन विभाग के उच्च अधिकारी द्वारा जानकारी स्पष्ट नहीं की गई और गोलमोल जवाब देते नजर आए




रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment