रेवांचल टाइम्स -. शिक्षकों की 40% या 40% से कम वर्ष 2019 .20 बोर्ड परीक्षा परिणाम पर दक्षता सुधार हेतु दिल्ली जाने वाले आदेश निरस्त करने एवं परीक्षा में गत वर्ष मध्य प्रदेश हायर सेकेंडरी हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के 40% से कम परीक्षा परिणाम वाली शालाओं के शिक्षक एवं इन शालाओं के किचन मेंट एरिया माध्यमिक शाला के शिक्षकों की परीक्षा.03.01.2021 एवं.4.1.2021 को होनी है वर्ष 2019 में भी शिक्षकों परीक्षा ली गई थी जिसके कारण तनाव में आकर 2 शिक्षक ने अपनी जान गवा दी एवं 16 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया जिससे पूरा शिक्षक समाज में भाई एवं चिंता का वातावरण व्याप्त है एवं आक्रोशित भी है ऐसी परीक्षाओं की स्थान पर पूर्व वर्षों के अनुसार दक्षता उन्नयन हेतु ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण आयोजित किया जावे जिससे शिक्षकों की दक्षता को उन्नत हो सके। इसी के चलते मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम को शिक्षकों को ली जाने वाली परीक्षा के विरोध में निवास स्थान डिंडोरी में जाकर प्रांतीय शिक्षक संघ डिंडोरी के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रांतीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष खेमचंद पड़वार ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह उरेती गोविंद सिंह ककड़िया शिवकुमार सरैया एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment