BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर बस स्टेंड से 35000 रूपये के गहने से भरा पार्सल हुआ चोरी शातिर बदमाश बस का पीछा कर , चोरी को दिया अंजाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 28, 2020

नैनपुर बस स्टेंड से 35000 रूपये के गहने से भरा पार्सल हुआ चोरी शातिर बदमाश बस का पीछा कर , चोरी को दिया अंजाम




रेवांचल टाइम्स - नगर के बस स्टैंड से आज 35000 रूपये के गहने से भरा पार्सल शातिर चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया यह पूरी घटना सी टी वी कैमरे नैनपुर थाने में कैद हो गया है  घटना भी कई शंका कुशंका को जन्म देती नजर आ रही है। नैनपुर पुलिस की जांच में जो निकल के आया है उस से लग रहा है की कोई शायद चोरी के इरादे से बालाघाट से ही बस का पीछा कर रहा था घटना का सारांश ये है चिरईडोगरी अमझर निवासी अनिल मरावी का ससुराल बालाघाट में है बालाघाट से नैनपुर 12 बजे चलकर 2 बजे नैनपुर आने वाली कौशल ट्रेवेल्स mp 50 p 0343 बस जैसे ही नैनपुर आई अनिल पहले से बस का इंतजार कर रहा था बस रुकी अनिल के सामने 1 युवक आया ओर बस चालक से बोला की बालाघाट से जो मतीन ऑटो पॉट्स का पार्सल आया है दे दो चालक ने 1पार्सल दिया जिस पर युवक ने एक दूसरे पार्सल की तरफ इशारा किया और लेकर पैदल निकल गया बाजू में उसका दूसरा साथी गाड़ी लेकर खड़ा था जिस के साथ वो स्टैंड से निकलता नजर आता है और मण्डला सड़क मार्ग पर निकल जाता है  ये सब अनिल देखता रहा चूंकि 2 पार्सल नैनपुर के लिये आये थे तो अनिल इस भ्रम में रहा की वो उसका पार्सल ले जा रहा है जबकि जिस मतीन का पार्सल था वो बस स्टैंड आने में देर कर गया इस पर मतीन का कहना है की उस ने किसी को बस स्टैंड में नही भेजा शातिर उठाई गिरी में मतीन का पार्शल का नाम लेकर चोरों ने गहने का पार्सल चोरी कर  लिया गया जिस में 3 गहने सोने चांदी के थे,पायल,करधना,और मंगलसूत्र शामिल है। वही थाने में सी सी टी वी चेक करने पर 2 शातिर व्यक्ति नजर आये जो सिवनी तरफ से आकर मंडला तरफ बाइक से रफू चक्कर हो गए बताया गया की अनिल की पत्नि को डिलेवरी हुई है ओर अपनी आर्थिक तंगी के चलते पत्नि के जेवर वो बस से बुलाकर गिरवी रख पैसे का इंतजाम करता पर अनिल घटना का शिकार हो गया पर बड़ा सवाल यह है कि आखिर शातिर बदमाश को कैसे पता चला की 2 पार्सल बालाघाट से नैनपुर आ रहे है और वो दूसरे पार्सल में ही गहने है। इससे लग रहा है की शातिर व्यक्ति बालाघाट के ही थे कैमरे बता रहा  है की शातिर भी बस का इंतजार कर रहे थे और मेन रोड में खड़े है।

    बहरहाल नैनपुर पुलिस सभी ओर से यहाँ पर घटी यह घटना की पूरी तत्परता के साथ जांच कर रही है जिससे यहाँ पर ऐसे और भी चौंकाने वाली महात्वपूर्ण जानकारी पुलिस प्रशासन को लग सकती है। जांच जारी है

No comments:

Post a Comment