रेवांचल टाइम्स - परिक्षेत्र जगमण्डल के अंतर्गत पदमी चौराहा के पास नेशनल हाइवे 30 में मादा नेवला की अज्ञात वाहन से टकराने से मृत्यु हो गई है जिसकी सूचना ग्रामीण चित्रभूषण ठाकुर के द्वारा परिक्षेत्र अधिकारी जगमण्डल सुश्री श्यामलता मरावी को शासकीय दूरभाष क्रमांक 9424792845 में देने का प्रयास किया गया तो रेंजर मेडम के द्वारा फोन नही उठाया गया।रेंजर मेडम का हरमेशा का यही हाल है जब भी कोई फोन करता है तो मेडम किसी का फोन उठाना उचित नही समझती है
वनों एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए नियुक्त अधिकारियों की इस तरह कि लापरवाही से वन्यप्राणियो का अस्तित्व खतरे में है वरिष्ठ अधिकारियों को मामला संज्ञान में लेकर लापरवाह परिक्षेत्र अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करना चाहिए जिससे भविष्य में अन्य अधिकारी जबाबदारी से मुँह न मोड़े

No comments:
Post a Comment