रेवांचल टाइम्स - विगत अनेक माहों से ग्राम पंचायत मानेगाॅव जनपद पंचायत नैनपुर मैं ग्राम वासियो के समक्ष पेयजल के लिए पानी की गम्भीर समस्या बनी हुई थी जिसे लेकर यहाँ के प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाज सेवियो ने संबंधित पी एच ई विभाग एवं बिजली विभाग को अनेको लिखित शिकायत पत्र देकर यहाँ की गम्भीर समस्या को सुधारने एवं ग्रामीणों को नल जल योजना से सुचारु रूप से पेयजल की पूर्ति करने की माँग कर रहे थे किन्तु जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का इस और कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही थी ।
ग्रामीणों के समक्ष दिन प्रति दिन पीने के लिए पानी की समस्या बनते चली जा रही थी, जब ग्रामीणों की समस्याओं पर किसी भी शासकीय तंत्र का ध्यान आकर्षित नहीं होते देख आज गाँव के ग्रामीण और सम्मानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा मजबूरी वश मुख्य सड़क मार्ग मण्ड़ला सिवनी सड़क मार्ग के चिरईड़ोगरी बस स्टैंड मैं विशाल चक्काजाम कर अपना विरोध प्रकट किये और जब तक गाँव मैं पीने के लिए पानी की समुचित व्यवस्था और बिगड़े नल जल योजना को सही ढग से चलाने की व्यवस्था नहीं होगी तब तक ग्रामीणों का चक्काजाम होता रहेंगा जैसे जन माँग को लेकर सड़क पर ड़टे रहे।
आनन फ़ानन में विभागीय अमला मौके पर पहुंच कर समस्या के समाधान का दिया आश्वासन तब जाकर ग्रामवासियों ने खाली किया मार्ग
जैसे ही पूरी जानकारी जिला कलेक्टर मण्ड़ला को लगी कि गुस्साये ग्रामीणों ने सिवनी मंडला रोड में चक्काजाम की जानकारी लगी आनन फानन मैं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर और जनपद पंचायत नैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश जारी कर ग्रामीणों को समझाने के लिए भेजा गया। मौके पर नायब तहसीलदार नैनपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नैनपुर मौके पर आकर संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर यहाँ मानेगाॅव की पेयजल समस्या को सुदृढ़ करने के निर्देश दिया गया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि दो दिवस के अन्दर ग्राम की व्यवस्था पाने के पानी की बना दी जायेगी तब जाकर ग्रामवासियों ने अधिकारियों की बात माने और मुख्य सड़क मार्ग से हटे ।
ज्ञातव्य हो कि मानेगाॅव की गम्भीर पेयजल समस्या को लेकर यहाँ के ग्रामीणों के द्वारा अनेक बार संम्बधित विभाग को पत्र देकर समस्याओं के समाधान करने की माँग कर रहे थे किन्तु किसी प्रकार की सही काय॔ वाही नहीं होने से आज ग्रामीणों को चक्काजाम करने के लिए विवश होना पड़ा । चक्काजाम का नेतृत्व ग्राम के सुकदेव सिंह ठाकुर, रोशन दास मोगरे , एवं ग्राम के युवाओं, समाज सेवियो के द्वारा किया गया । बहरहाल अब ग्रामीणों को भरोसे का झुन झुना थमा दिया गया है, देखना है कितने दिनों मैं ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध होता है यह तो समय के गर्त मैं समाहित है ।

No comments:
Post a Comment