रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के अंतर्गत विकास खण्ड मेंहदवानी के ग्राम कन्हारी में सचिव,सरपंच पर लाखों रुपयों के धांधली का ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया है। वही ग्राम वासियों के द्वारा अनेक बार शिकायते की जा चुकी है और शिकायते में कहा गया है कि ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच एवं ठेकेदार और उपयंत्री की मिलीभगत से ग्रेवल रोड निर्माण कार्यों में जमकर धांधली की गई है। एक बात बता दें जहां शासन मजदूरों से कार्य करवाने एवं उनकी दैनिक दशा सुधारने हेतु चिंतित है पर पंचयात के जिम्मेदार लोगों के द्वारा मनमाने तरीके से मजदूरों से काम न करवाते हुए मशीनों से कार्य किया गया है वही नियम विरुद्ध कार्य करना और पंचायत का कार्य करवाने में कोई भी रोक नही लगाते है। वहीं पंचायत कर्मियों द्वारा मजदूरों की हक छीनकर ज्यादातर पंचायत कार्यों में ट्रेक्टर-जेसीबी द्वारा कार्यों में उपयोग कर ठेकेदारों से फ़र्जी बिल लगवाकर शासन के पैसों की हेरा-फेरी करके लाभ लेते हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत कन्हारी का मामला है। सरपंच सचिव द्वारा (1) सन् 2015-16 में तेंदूडीह भक्कू के घर से खैरदा सरहद तक सुदूर ग्राम सड़क बनाया गया ।(2) सन् 2016-17 में तेंदूडीह रैयत से नीचे टोला तक ग्रेवल रोड बनाया गया।(3) सन् 2016-17 में रमिया के घर से बिनकर टोला तक ग्रेवल रोड बनाया गया था। जिन रोड़ों में ट्रेक्टर-जेसीबी द्वारा नाम मात्र कार्य करवाकर ठेकेदार के तालमेल से मनमाने तौर से अधिक बिल लगवाकर शासन के पैसों को हड़पा गया है। ग्राम वासियों द्वारा बताया गया है कि मजदूरी भुगतान एवं ट्रैक्टर-जेसीबी बिल भुगतान के बाद भी तीन गुना ज्यादा रुपयों की आहरण कर शासन से धोखाधड़ी कर धांधली की गई है। बताया गया है कि मजदूरी भुगतान के बाद भी अधिक राशि आहरण की गई है एवं फर्जी बिलों से भी अधिक राशि ठेकेदार को दी गई है। तीनों रोड़ों में करीब पंद्रह लाख रुपयों की हेरा-फेरी की गयी है।जिसकी शिकायत 23-12-2020 को जांच करवाने हेतु जनपद पंचायत मेंहनदवानी सी,ई,ओ को आवेदन दी गई है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द आवेदन की जांच कर सरपंच सचिव के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जावेगी।
रेवांचल टाइम्स मेहदवानी से शिवरतन कछवाहा का रिपोर्ट।

No comments:
Post a Comment