रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकासखंड मुख्यालय बीजाडांडी के ग्राम बरगा बटई बड़ा देव ठाना शक्ति पीठ में अगहन पूर्णिमा अवसर पर तीन दिवसीय ईशर गौरा महापूजन का कार्यक्रम गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति मध्य प्रदेश के तत्वाधान में बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया।
जहां पर प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा आदि राज्यों से पहुंचकर सामाजिक जन शामिल हुए। आयोजन कमेटी द्वारा बताया गया कि गोंडी धर्म प्रवर्तक महाकाल गुरुदेव दुर्गे भगत जगत जी ममतामई माता दुर्गेडुलेश्वरी के मार्गदर्शन में ईशर गौरा महापूजन कार्यक्रम पूरे रीति-रिवाज के सांथ संपन्न कराया गया।
वहीं मंचिय उद्बोधन संदेश के माध्यम से गोंडी धर्मगुरु द्वारा कहा गया कि गोड़ी धर्म संस्कृति जो हमारी मूल पहचान है आज विलुप्त होने जा रही है। जिसे ईशर अर्थात महादेव हमारे पुरखा के द्वारा बनाई व्यवस्था नैग दस्तूर को अनंत काल तक जीवित रखने के लिए समाज के बीच समाजिक व्यवस्था स्वरूप नेग दस्तूर रीति-रिवाजों को जीवंत स्वरूप लोगों के बीच करने से ही जीवित रहेंगे।
वही भावी पीढ़ी को इन सब बातों से सीखने को मिलेगा कार्यक्रम दौरान विशेष रूप से ईशर गोरा का विवाह कार्यक्रम पूरे रीति-रिवाजों के साथ किया गया वही गुरु द्वारा प्रत्येक रीति-रिवाजों नेग दस्तूरों के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडला सांसद व केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा मंच के माध्यम से कहा गया मेरे जीवन का यह पहला अनुभव है गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण के लिए इस आयोजन की अहम भूमिका निभाने वाले समाज को जगाने के लिए निरंतर प्रयास कर्ता महाकाल गुरुदेव का सराहनीय प्रयास है। अन्य अन्य राज्यों में प्रवास दौरान सामाजिक व्यवस्थाओं को समझने का अवसर मिला परंतु ऐसी सुव्यवस्थित व्यवस्था अब तक कहीं देखने को नहीं मिला समाज का बेटा होने के नाते कहूंगा कि हर व्यक्ति को इस व्यवस्था का अनुसरण करते हुए एकरूपता का परिचय दें। जिससे सामाजिक व्यवस्था मजबूत हो और हम अपने धर्म भाषा को सहेजते हुए सरकारी कालम में भी जुड़वा सकें।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रहा धूम
गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति अपने उद्देश्यों के अनुसार कार्यक्रम में संस्कृति को सहेजने स्वरूप सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करता है पूरी रात छत्तीसगढ़ से पहुंचे सांस्कृतिक दलों द्वारा संस्कृति की छटा बिखेरी गई।
कार्यक्रम दौरान मंच संचालन इंजीनियर भूपेंद्र वरकड़े उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जिला संयोजक गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे एसआर ध्रुवे अध्यक्ष गोंडवाना संघ छत्तीसगढ़, बल्लू उर्फ चंद्रभान नेताम अध्यक्ष गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति छत्तीसगढ़, सिया मंडावी संरक्षक गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति छत्तीसगढ़, लक्षन मरकाम संयोजक गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति छत्तीसगढ़, महेंद्र नेताम जिला अध्यक्ष बिलासपुर, मनरखन जगत जिला सचिव, प्रेम सिंह श्याम प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, थानेश्वर धुर्वे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, दिलीप सिंह सैयाम प्रदेश संयोजक मध्य प्रदेश, संजय मरकाम प्रदेश महासचिव, नैंन सिंह कुमरे प्रदेश उपाध्यक्ष, सुख सिंह नेताम प्रदेश प्रवक्ता, आर सी गज्जाम प्रदेश समन्वयक, वीरेंद्र मरकाम जिला अध्यक्ष कटनी, मुन्नालाल कुसरे जिला अध्यक्ष जबलपुर, रामप्रसाद धुर्वे जिला अध्यक्ष बालाघाट, शंकर कुमरे जिला अध्यक्ष सिवनी, अशोक सरोते जिला अध्यक्ष मंडला, इंजीनियर भूपेंद्र वरकडे उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जिला संयोजक मंडला, इंजीनियर राजेंद्र पट्टा, प्रताप कुलस्ते राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एस यू, झुन्नीलाल सैयाम जिला सचिव,धन्नी परस्ते जिला मीडिया प्रभारी, लक्ष्मण परते पूर्व सरपंच, मैकू मसराम ग्राम पटेल, रतन वरकडे जिला सलाहकार, सहित आयोजन कमेटी के समस्त कार्यकर्ता बड़े संख्या में क्षेत्रीय रहे उपस्थित।



No comments:
Post a Comment