रेवांचल टाइम्स - मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक नटेरन एवं तहसील नटेरन के संयुक्त तत्वाधान में क्रमोन्नति एवं रुके हुए समस्त एरियर की राशि की मांग को लेकर नटेरन के सभी शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के नाम विकास खंड शिक्षा अधिकारी महोदय नटेरन को आज ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई की 12 वर्ष के उपरांत मिलने वाली क्रमोन्नति के आदेश शीघ्र अति शीघ्र कराएं एवं छठे वेतनमान के एरियर और सातवें वेतनमान के एरियर की राशि सभी शिक्षकों को शीघ्र अति शीघ्र दिलाएं ज्ञापन देने वालों में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ विकासखंड नटेरन के अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह रघुवंशी तहसील नटेरन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल जिला संगठन मंत्री ईश्वर शर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, कैलाश जाटव ,आनंद श्रीवास्तव ,सुरेश मैना, मुकेश शर्मा जगदीश चिडार, महेश तिवारी, नारायण प्रसाद लोधी ,कमल अहिरवार प्रेमनारायण नरवरिया, भगवान दास जाटव, नरेश रघुवंशी, शिवप्रसाद विश्कर्मा, आदि
रेवांचल टाइम्स से हेतसिंह रघुवंशी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment