BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश कहा छिंदवाड़ा जिले से मेरा पारिवारिक संबंध - कमलनाथ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 15, 2020

कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश कहा छिंदवाड़ा जिले से मेरा पारिवारिक संबंध - कमलनाथ



रेवांचल टाईम्स - सोमवार को नगर के हसनपुर रोड़ स्थित जय माता दी वेअर हॉउस में चौरई विधानसभा के कार्यकर्ताओं के की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा छिंदवाड़ा जिले की जनता व कार्यकर्ताओं के बीच अपने संबंधो का जिक्र करते हुये कहा कि मेरा आप सभी से जो संबंध है वह पारिवारिक है न कि राजनैतिक। साथ ही उन्होंने अपनी 15 माह की सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुये कहा कि मुझसे प्रदेश व जिले के विकास के लिये जो भी अच्छा बन सकता था वह मेरे द्वारा किया गयासौदेबाज़ी की राजनीति पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं व हमारी पार्टी कभी सौदेबाज़ी की राजनीती नहीं की यदि सौदेबाज़ी की होती तो आज प्रदेश में काँग्रेस की सरकार चल रही होती। काँग्रेस में सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षक रही है ओर परंपरा यह आगे भी जारी रहेगी।

       सांसद नकुलनाथ ने प्रदेश व देश की सरकार की किसान विरोधी नीती पर कड़ा विरोध जताते हुये कहा कि देश व प्रदेश सरकार की गलत नीतियो से आज किसानों को अपनी फसलों के वाजिब दाम नही मिल पा रहे है। साथ ही उन्होंने आगामी चुनावों हेतू कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की बात भी की।

            चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पधारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से बीते समय में अतिवृष्टि से बरबाद हुई  किसानों की फसलों के सर्वे उपरांत मुआवजा नहीं मिल पाने की समस्या का जिक्र करते हुये प्रदेश सरकार के माध्यम से किसानों को जल्द मुआवजा दिलाए जाने की माँग रखी।

 इस अवसर पर पधारे पूर्व मुख्यमंत्री ने हसनपुर में बने जय माता दी वेयर हॉउस का उद्घाटन भी किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस पर्यावेक्षक नेहा सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौरई, चाँद, बिछुआ - बैजू वर्मा, राजेन्द्र पटेल, प्रीतम पटेल, चौरई पर्यावेक्षक अशोक तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल पूर्व विधायक चौधरी गंभीरसिंह सहित सम्पूर्ण चौरई विधानसभा के सभी अनुसांगिक संगठनों के प्रमुखजन, समन्वयक, प्रभारी व वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया ने किया।

No comments:

Post a Comment